Breaking News:

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024

यूपीएससी परिणाम : जौनपुर जिले की सृष्टि मिश्रा पहले ही प्रयास में हासिल की 95 वीं रैंक -

Thursday, April 18, 2024

पहचान : राष्ट्र सेवा पुरस्कार से शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना हुए सम्मानित -

Thursday, April 18, 2024

इनसे सीखे : 22 की उम्र में सब्जी वाले के बेटे ने खड़ी कर दी बड़ी कंपनी -

Thursday, April 18, 2024

मेरे भविष्य के लिए मम्मी पापा वोट देने जरूर जाना … -

Thursday, April 18, 2024

उत्तर प्रदेश : सपा ने मछलीशहर लोकसभा सीट से 25 वर्ष की प्रिया सरोज को उतारा मैदान में, जानिए कौन है प्रिया सरोज -

Sunday, April 14, 2024

देशभक्त, ईमानदार,चरित्रवान नेताओ एवं अधिकारियो की देश को जरूरत -

Sunday, April 14, 2024

उत्तराखंड : अब तक पोस्टल बैलेट के माध्यम से हो चुका 94.73 प्रतिशत मतदान -

Sunday, April 14, 2024

देश में जारी समस्याओं का दूसरा नाम कांग्रेसः योगी आदित्यनाथ -

Sunday, April 14, 2024



राज्यों के स्थानीय उत्पाद मिड डे मील में हो सम्मिलित : मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र

cm-uk

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को विधानसभा में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि नीति आयोग की बैठक में मैंने नीति आयोग से अनुरोध किया कि राज्यों के स्थानीय उत्पादों को मिड डे मील में सम्मिलित किया जाना चाहिए। जब से भारत सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य डेढ़ गुना किया है। उसका किसानों में अच्छा रिस्पांस गया है, किसानों ने उत्पादन बढ़ाया है। परम्परागत उत्पादन में वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौंग बांध का कार्य बरसात के बाद शुरू हो जायेगा। इसके लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जायेगी। शिलान्यास होते ही इस पर तेजी से कार्य होगा। मिशन रिस्पना टू ऋषिपर्णा के लिए भी सभी औपचारिकाताएं अन्तिम चरण में हैं। रिस्पना नदी के पुनर्जीवीकरण के लिए कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। उसके लिए राज्य में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। होम स्टे को बढ़ावा दिया है। जो लोग सर्विस सेक्टर में आना चाहते हैं, उनके लिए क्लीयरेंस के लिए सिंगल विडों सिस्टम की सुविधा दी गई है। सरकार ने पर्यटन व सर्विस सेक्टर में राज्य को आगे बढ़ाने का जो निर्णय लिया है, उसके परिणाम आने शुरू हो गये हैं। इन्वेस्टर समिट से पहले उद्योग जगत से जो आह्वाहन किया, उसे उन्होंने सकारात्मक लिया है। आॅल वेदर रोड का कार्य पूर्ण होने, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाईन के निर्माण व एयर कनेक्टिविटी के और अधिक विस्तारित होने से अनेक औद्योगिक कम्पनियां उत्तराखण्ड में आयेंगी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि टिहरी झील में सी प्लेन के लिए 03 जुलाई 2019 को एमओयू हस्ताक्षरित होने वाला है। उसके बाद टिहरी झील में सी प्लेन का रास्ता साफ हो जायेगा। राज्य सरकार की ‘‘13 न्यू डिस्ट्रिक 13 न्यू डेस्टिनेशन’’ की जो परिकल्पना है, उनके साकार होने का समय आ चुका है। सरकार ने निर्णय लिया है कि पिथौरागढ़ के मोस्टमानू में भारत का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन बनाया जायेगा। यह 50 हैक्टेयर भूमि में बनाया जायेगा। इसमें लगभग 50 करोड़ रूपये खर्च होंगे। पहली किस्त में इसके लिए 5 करोड़ रूपये जारी करने वाले हैं। हमारी भविष्य की परिकल्पना है कि दुनिया भर से लोग पिथौरागढ़ में आयें और वहां की प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द ले सकें।

Leave A Comment