“शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड” राजपाल यादव की नई फिल्म
राजपाल यादव काफी वक्त से बाॅलीवुड की खबरों से दूर हैं। अपनी एक नई फिल्म के साथ राजपाल यादव 23 मार्च को फिल्मी पर्दे पर वापसी करने जा रहे है। इस फिल्म का टाइटिल है शादी तेरी बजाएंगे हम बैंड। टाइटिल से ही जाहिर है, यह एक काॅमेडी फिल्म है। इसका निर्देशन गुरप्रीत सोंध ने किया है इस काॅमेडी ड्रामा फिल्म में राजपाल यादव का किरदार एक डाॅन का है। जो मोबाइल सेल्फी को लेकर क्रेजी है। फिल्म में राजपाल यादव के साथ मुख्य भूमिकाओं में राधा भट्ट, राहुल बग्गा मुश्ताक खान दिलबाग सिंह इत्यादि हैं। आदित्य पुष्करणा इसके संगीतकार हैं। सोनू निगम दलेर मेहंदी, मोनी सिंह, ने फिल्म के गानों को आवाज दी है। राजपाल यादव पिछले साल डेविड धवन की फिल्म जुडवा2 में वरूण धवन के साथ नजर आए थे।