Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



सामाजिक संगठनों ने की अनूठी पहल, जानिए ख़बर

uk

देहरादून | हरियाली डेवलपमेंट फाउडेंशन द्वारा ड्रीम्स एवं पी.आर.एस.आई. देहरादून चैप्टर के संयुक्ततत्वाधान में रिंग रोड स्थित स्काई गार्डन में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. नवीन बलूनी, स्वास्थ्य सलाहकार मा. मुख्यमंत्री तथा मीडिया सलाहकार मुख्यमंत्री रमेश भट्ट द्वारा वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के विधान सभा क्षेत्र डोईवाला से विभिन्न सामाजिक संगठनों ने मिलकर स्वच्दता अभियान की शुरूआत की है। इस अभियान का मकसद आम जनमानस को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि स्वास्थ्य सलाहकार मा. मुख्यमंत्री डॉ. नवीन बलूनी ने कहा कि समाज में व्याप्त बुराईयों का समाधान जनजागरूकता से ही किया जा सकता है। डॉ. बलूनी ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य पर विशेष फोकस कर रही है। यदि हमारे आस-पास साफ-सफाई बनी रहेगी, तो बीमारियां कम होगी। अधिकतर बीमारियां गंदगी से होती है, हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने आस-पास साफ व स्वच्छ वातावरण बनाये रखे। उन्हांने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं की बेहतरी के लिए वचनबद्ध है। मीडिया सलाहकार मा. मुख्यमंत्री रमेश भट्ट ने कहा कि स्वच्छता अभियान केन्द्र व राज्य सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है, जिसकी सफलता के लिए हम सभी को सक्रिय सहभागिता अपनानी होगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर किये जाने वाले ऐसे प्रयासों के लिए राज्य सरकार हर संभव सहयोग करेगी। उन्हांने कहा कि संस्था की यह एक सराहनीय पहल है, इसके लिए संस्था के सदस्य साधुवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि सामाजिक संस्थाओं को अधिक से अधिक संख्या में आगे कर समाज से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में आगे आना होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत जी की सोच है, कि समाजहित में किये जाने वाले प्रत्येक सकारात्मक कार्य में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शीघ्र ही ऑनलॉइन पोर्टल शुरू करने जा रही है, जिस पर कोई भी व्यक्ति सरकार को अपने सुझाव दे सकता है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को संस्थाएं एक जन आन्दोलन का रूप दे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए हरियाली डेवलपमेंट फाउडेशन के अध्यक्ष डी.एस.कंडारी ने कहा कि संस्था द्वारा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का यह दूसरा चरण है। इससे पहले भी संस्था द्वारा इसी प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। संस्था के उपाध्यक्ष रामचन्द्र भट्ट ने कहा कि संस्था का प्रयास होगा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों को किया जायेगा। समाज में जनजागरण का कार्य किया जायेगा।

Leave A Comment