Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



हरीश रावत ने आई.एस.बी.टी. फ्लाईओवर का किया लोकार्पण

uk-cm

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आई.एस.बी.टी. फ्लाईओवर का लोकार्पण किया। विशेष आयोजनागत सहायता(एसपीए) के अंतर्गत नेशनल हाईवे संख्या 72 आई.एस.बी.टी. देहरादून में नवनिर्मित फोरलेन फ्लाईओवर की लागत 50 करोड़ 39 लाख रूपए है। केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल, विधायक राजकुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 983 मीटर लम्बाई का मल्टी एप्रोच फ्लाईओवर उत्तराखण्ड के लिए बड़ी उपलब्धि है। इसके बनने से हमारा कान्फिडेंस बढ़ा है। हमारी योजना ऐसे आठ दस फ्लाईओवर और बनाने की है। उन्होंने सचिव लोक निर्माण विभाग को इसके लिए कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून पहले जेएनएनयूआरएम का फायदा नही उठा पाया था। हम देहरादून की तस्वीर बदलने की कोशिश कर रहे हैं। रिस्पना व बिंदाल रिवर फ्रंट डेवलपमेंट इसी दिशा में की गई पहल है। बल्लीवाला फ्लाईओवर शुरू किया जा चुका है जबकि बल्लुपुर फ्लाईओवर भी जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को तरक्की में भागीदार बनाया जा रहा है। मलिन बस्तियों का न केवल नियमितिकरण किया गया बल्कि इनके विकास के लिए चार सौ करोड़ का रिवाल्विंग फंड भी स्थापित किया है। हमने सामाजिक सुरक्षा की पेंशन राशि को एक हजार रूपए किया है। पेंशन लाभार्थियों की संख्या 1 लाख 74 हजार से बढ़ाकर 7 लाख 25 हजार कर दी है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा में 1 लाख 75 हजार का बीमा कवर दिया जा कहा है। हम एपीएल में सबसे सस्ता गेहूं चावल दे रहे हैं। बिजली की उपलब्धता को 14 घंटे से बढ़ाकर लगभग 24 घंटे कर दिया गया है। महिला सशक्तीकरण की अनेक योजनाएं प्रारम्भ की गई हैं। हमने अपने स्टार्ट अप से सैंकड़ों युवाओं को उद्यमी बनाया है। केदारनाथ त्रासदी के बाद जिस तरह से काम किया गया उसी का परिणाम है कि इस वर्ष 15 लाख यात्री चारधाम यात्रा पर आए। केबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में विजन के साथ प्रदेश का विकास किया जा रहा है। सर्वाधिक प्रकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशनें शुरू की गई हैं। पिछले दो वर्षों में देहरादून को आधुनिक शहर का रूप देने के लिए काफी काम किया गया है।

Leave A Comment