Breaking News:

अक्षय तृतीया पर भव्य चंदन यात्रा दर्शन का आयोजन -

Sunday, May 5, 2024

पहचान : रवि बिजारनिया बने पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष -

Sunday, May 5, 2024

नगर निगम चुनाव देहरादून : महिलाओ के लिए 34 सीट होंगी आरक्षित -

Sunday, May 5, 2024

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024



सहारनपुर दंगाः फूलन देवी हत्या आरोपी शेर सिंह राणा भी हवा देने में पीछे नहीं

shrnpr

सहारनपुर। सहारनपुर के गांव शब्बीरपुर में भड़की ठाकुर-दलित टकराव की आग भले ही ठंडी पड़ती दिख रही हो, लेकिन इसने कई सवाल खड़े किए हैं और यदि इनके जवाब न ढूंढ़े गए तो फिर आग भड़कने की आशंकाओं को खारिज नहीं किया जा सकता। यह तो जरूरी है ही कि प्रशासन अपनी गलतियों से सबक ले, लेकिन उन किरदारों को भी चिन्हित करना होगा जिनकी दिलचस्पी अचानक ही क्षेत्र में बढ़ी है और पूरे मामले में जिन्होंने अचानक ही उभार लिया है। सहारनपुर की जनता जानती है कि जातीय विद्वेष फैलाने में भीम आर्मी की मुहिम ही नहीं वरन उत्तराखंड के विवादित नेता शेर सिंह राणा जैसे लोग भी आग को हवा देने में पीछे न थे। इसके अलावा सोशल मीडिया ने भी शोले भड़काने में अहम भूमिका निभाई। प्रश्न यह कि दोनों पक्षों से भड़काऊ कार्यक्रमों में भागीदारी व सोशल मीडिया पर समर्थन करने वाले कौन हैं? दरअसल शब्बीरपुर हिंसा की जमीन काफी पहले से तैयार हो रही थी जिसमें दो लोगों की मौत और एक दर्जन से अधिक घायल हुए। दर्जनों घरों में आगजनी व लूटपाट हुई। इसके लिए बाहरी तत्वों को भले ही जिम्मेदार ठहराया जाए परंतु सवाल यह है कि उनका साथ किसने दिया? आखिर वो कौन लोग है जो भीम आर्मी का समर्थन करते रहे हैं। सहारनपुर में देवबंद क्षेत्र ठाकुर राजनीति का गढ़ रहा है और यहां वर्चस्व की लड़ाई क्षत्रिय नेताओं में बनी रहती है। यहां गांव शिमलाना में राणा प्रताप जंयती समारोह में शेरसिंह राणा को हिंदू हृदय सम्राट प्रचारित कर मुख्य अतिथि बनाया गया। यह वही शेरसिंह राणा है, जो पूर्व सांसद फूलन देवी की हत्या के आरोप में उम्रकैद सजा काट रहा है और गत दिनों जमानत पर बाहर आया है। एडवोकेट रामकुमार का कहना है कि जब भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद को कठघरे में खड़ा किया जा रहा है तो दूसरे पक्ष को आजादी क्यों दी गई। ऐसे दोहरे मापदंड से भी तनाव बढ़ता है।

Leave A Comment