उत्तर भारत में रेकॉर्डतोड़ ठंड, जानिए खबर
नई दिल्ली | उत्तर भारत मे जबरदस्त ठंड से जनजीवन को ठहराव सा ला दिया है। लद्दाख की द्रास घाटी से लेकर दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान समेत पूरा उत्तर भारत ही शीत लहर की चपेट में है। पारा यहां नए रेकॉर्ड बना रहा है। दिल्ली में शनिवार को यह 1.7 तक चला गया। राजस्थान के शेखावटी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री दर्ज किया गया है। दिसंबर से अब तक 8 कोल्ड डे और 7 सीवियर कोल्ड डे रेकॉर्ड हो चुके हैं। दूसरा सीवियर कोल्ड डे वह होता है। जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के करगिल जिले के द्रास में तापमान -20 डिग्री तक पहुंच गया है। द्रास को दुनिया के दूसरे सबसे ठंडे रिहायशी इलाके में गिना जाता है। उच्च हिमालयी इलाकों में भारी बर्फबारी से तापमान में यह जबर्दस्त गिरावट आई है। दुनिया के दूसरे सबसे सर्द रिहायशी इलाके द्रास में पारा -20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग के द्वारा ठंडा दिन तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री कम हो जाए।