Breaking News:

केन्या में एक बार फिर बाढ़ और भारी बारिश का कहर 150 लोगो की मौत, -

Wednesday, May 1, 2024

पहचान : पर्यावरण संरक्षण रत्न अवार्ड से अंकित तिवारी हुए सम्मानित -

Wednesday, May 1, 2024

सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार को एमजी मोटर्स ने किया लॉन्च , जानिए खबर -

Sunday, April 28, 2024

देहरादून : भारूवाला ग्रांट वार्ड में सफाई की मांग को लेकर दिया ज्ञापन, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : परीक्षा में “जय श्रीराम ” लिख कॉपिया भरी, पास हुए, अब शिक्षक हुए निलंबित -

Saturday, April 27, 2024

तीन महिलाओं को “वैम्पायर फेशियल” करवाना भारी पड़ा, हो गईं एड्स की शिकार, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

कार्यस्थल पर सुरक्षा और स्वास्थ्य: एक सतत प्रयास…. -

Saturday, April 27, 2024

देहरादून की ऋतु सिंह को “मिसेस स्कल्प्टेड परफेक्शन” का मिला खिताब, जानिए खबर -

Saturday, April 27, 2024

राष्ट्रपति ने मेडिकल के 598 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान की -

Tuesday, April 23, 2024

देहरादून : जेल में कैद बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत -

Tuesday, April 23, 2024

“मिस टीन उत्तराखंड” का आयोजन -

Tuesday, April 23, 2024

सत्ता के खातिर समाज को बांटने के लिए धर्म और जातिवाद की राजनीति करते हैं नरेन्द्र मोदीः करन माहरा -

Tuesday, April 23, 2024

चारधाम : एक सप्ताह में 12.5 लाख रजिस्ट्रेशन -

Monday, April 22, 2024

उत्तराखंड : प्रदेश में ईवीएम से अंतिम रूप से 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ -

Monday, April 22, 2024

मजदूर का बेटा बना आईएएस अफसर -

Monday, April 22, 2024

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : नाबालिग रेप पीड़िता को 7 माह का गर्भ गिराने की दी इजाजत -

Monday, April 22, 2024

केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत, 40 हज़ार से अधिक लोग हुए बेघर -

Monday, April 22, 2024

देहरादून : केक खाने से किसी को हुई उल्टी तो कोई गश खाकर गिरा, जानिये खबर -

Sunday, April 21, 2024

दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी हुए सैफ अली सिद्दीकी, जानिए खबर -

Friday, April 19, 2024

उत्तराखंड : 19 अप्रैल (कल) को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान -

Thursday, April 18, 2024



एथलीट विनय ने 2 घंटे में पूरी की 21 किमी की दौड़

अल्मोड़ा । जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया के विशेष प्रयासो से दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित मंगलदीप विद्यालय की मदद को कई लोग आगे आये है। इसी कड़ी में विद्यालय के लिए आर्थिक सहायता जुटाने हेतु प्रयासरत् एथलीट विनय कुमार शाह ने आज स्थानीय स्टेडियम में 02 घन्टे में 21 किमी0 की दौड़ लगायी। इस दौरान उनके साथ कई लोगांे ने दौड़ में प्रतिभाग किया। इस दौड़ को प्रातः जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने हरी झण्डी दिखायी। उपस्थित लोगो ने विनय और अन्य लोगो की खूब हौसला अफजाई की। अपने विशेष कैम्पैन में श्री शाह द्वारा यह मुहिम 29 अगस्त से प्रारम्भ की गयी जिसमें उन्होंने आनलाइन के माध्यम से लोगो को विद्यालय के लिए आर्थिक सहयोग की अपील की थी। लोगो द्वारा इसमें उनका भरपूर सहयोग देते हुए लगभग एक लाख रू0 की धनराशि एकत्रित की गयी। उन्होंने आगे भी इस मुहिम से जुड़ते हुए विद्यालय की सहायता करने की अपील की।
इस दौरान जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया द्वारा विगत दिवस एक वेबिनार के माध्यम से भी लोगो को सहायता करने के लिए अपील की गयी। इसके अलावा उन्होंने स्थानीय लोगो से भी विद्यालय हेतु फण्ड एकत्रित करने की अपील की गयी। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि होटल सुनीता एण्ड रिजार्ट के संचालक अरूण वर्मा द्वारा 05 लाख रू0 दिये गये। इसके अलावा दिल्ली फुटबाल क्लब द्वारा द्वारा 02 लाख रू0, अलौकिक रिजार्ट एण्ड योग ध्यान केन्द्र, भिकियासैण द्वारा 2 लाख 50 हजार रू0, ओक बैरल रैस्टोरेंट द्वारा 50 हजार रू0, भारतीय स्टैट बैंक आफ अल्मोड़ा द्वारा विद्यालय के लिए 40 हजार रू0 का फर्नीचर एवं कम्प्यूटर, गौरव मनकोटी द्वारा 11 हजार रू0 एवं महेन्द्र लटवाल द्वारा 05 हजार 01 सौ रू0 की धनराशि आज सौंपी गयी। इसके अलावा कई अन्य लोगो ने भी इस मुहिम से जुड़कर विद्यालय के लिए मदद की गयी है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी तक कुल 11.50 लाख रू0 की धनराशि एकत्रित की गयी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय को भूमि क्रय करने हेतु 23 लाख रू0 की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि 23 लाख रू0 का लक्ष्य रखा गया है जो इस सितम्बर माह तक पूर्ण कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी लोगो को धन्यवाद दिया और कहा सुश्री मनोरमा जोशी द्वारा किये गये इस कार्य में हम सभी को बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए। इस दौरान मनोरमा जोशी द्वारा जिला प्रशासन के इस सहयोग और विद्यालय के लिए फण्ड देने वाले लोगो का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विनय शाह के साथ 02 घन्टे तक दौड़ने वाले बलवन्त सिंह दानू, रितिक राज, दीपक फत्र्याल, हेमू बिष्ट, नवनीत शाह, पुष्कर सिंह चम्याल, सुन्दर सिंह जीना, दीपांकर को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, तहसीलदार संजय कुमार, क्रीड़ा अधिकारी सी0एल0 वर्मा, डा0 अजीत तिवारी, नरेन्द्र कुमार, सूचना विज्ञान अधिकार अमित लाम्बा, एस0बी0आई0 के मुख्य प्रबन्धक जगदीश चन्द्र नैनवाल, शाखा प्रबन्धक मोहन चन्द्र काण्डपाल, बी0एस0 मनकोटी, गिरीश मल्होत्रा, जयमित्र बिष्ट, डा0 विद्या कर्नाटक, नवजोत जोशी के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment