Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



जरा हटके : यातायात नियम तोड़े तो देखनी होगी 2 घण्टे यातायात जागरुकता फिल्म

 

देहरादून। यातायात पुलिस देहरादून आमजन वाहन, चालकों को यातायात नियमों के प्रति विभिन्न प्रकार तथा माध्यमों से जागरुक कर रही है परन्तु कतिपय वाहन चालकों में यातायात नियमों के उल्लंघन की प्रवृत्ति बनी रहती है जिसके लिए अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून द्वारा आराघर चैक स्थित दून फिल्म स्कूल के फिल्म राइटर डायरेक्टर विमल पांडेय के साथ समन्वय स्थापित कर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता फिल्म तैयार करवायी गयी। तैयार की गयी फिल्म रोड सेफ्टी आधारित फिल्म है उक्त जागरुका फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर व्यापक जोशी है तथा फिल्म में मशहुर गायक कुमार सानू और उदित नारायण द्वारा गाने गाये गये है। यह जागरुकता फिल्म मनोरंजन के साथ-साथ सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जानकारी प्रदान करती है। दून फिल्म स्कूल उत्तराखण्ड का पहला यूनिवर्सिटी एफिलिएटेड फिल्म स्कूल है, जो फिल्म इन्डस्ट्री के किसी भी क्षेत्र में जैसे फिल्म डायरेक्शन, सिनेमा, फोटोग्राफी, एक्टिंग, फिल्म एडिटिंग, साउण्ड रिकार्डिंग एवं साउण्ड डिजाइन और स्क्रिप्ट राइटिंग आदि की सुविधा प्रदान करता है।
उक्त फिल्म स्कूल के साथ यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग की रोड सेफ्टी की यह पहल वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरुकता प्रदान करनें के लिए एक विशेष माध्यम तैयार हुआ है । यदि कोई वाहन चालक का रश ड्राईविंग स्टंट ड्राईविंग करते पकडा जाता है तो उसे 02 घण्टे तक उक्त रोड सेफ्टी फिल्म दिखाई जायेगी तत्पश्चात ही उसके चालान का निस्तारण हो पायेगा। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकना तथा यातायात की समझ वाहन चालकों में विकसित करना है। दून फिल्म स्कूल में हिंदी फीचर फिल्म यंग बाइकर्स की रोड़ सेफ्टी पर आधारित तैयार यातायात जागरुकता फिल्म की स्क्रिनिंग के लिए 7 अप्रैल को अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात, देहरादून एवं परिवहन अधिकारी विकासनगर, ऋषिकेश, हल्द्वानी, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमीश्नर, फिल्म राइटर डायरेक्टर विमल पांडेय आदि उपस्थित रहे।
सुप्रीम कोर्ट ने इस बारे में सभी राज्य सरकार को निर्देशित भी किया गया है, जिस हेतु अगर किसी वाहन चालक का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान बना दिया गया है तो इस चालान को आप हाथों-हाथ जुर्माना राशि भरकर नहीं जा सकेंगे। चालान भरने से पहले दो घंटे काउंसलिंग की जाएगी और रोड सेफ्टी यातायात नियमों को लेकर डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी। उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित सड़क सुरक्षा समिति के द्वारा जारी राज्य सरकार को निर्देश में यह स्पष्ट किया है तेज वाहन चलाने और लाल बत्ती का उल्लंघन करने पर, भार वाहनों में क्षमता से अधिक माल परिवहन भार वाहनों में यात्रियों का परिवहन करने पर, नशे में वाहन चलाने पर और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर हर हालत में चालक का लाइसेंस 3 महीने के लिए निलंबित किया जाए। हेलमेट नहीं लगाने, सीट बेल्ट नहीं लगाने पर वाहन चालक और पीछे बैठने वाली सवारी आदि यातायात के नियमों के उल्लंघन पर जुर्माने से पहले दो घंटे की शिक्षा दी जाए।

Leave A Comment