Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



अच्छे लोगों को समाज व राजनीति में आगे आना जरूरी : सीएम त्रिवेन्द्र

ओएनजीसी ऑडिटॉरियम में उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव का आयोजन

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि अच्छे लोगों को समाज व राजनीति में आगे आना चाहिए। सज्जन शक्ति को जाग्रत किए जाने की जरूरत है। राजनीतिक इच्छा शक्ति जब सोच के साथ जुड़ जाती है तो समाज व देश हित में निर्णय होते हैं। परंतु इसके लिए बहुत जरूरी है कि अच्छे लोग आग आएं। मुख्यमंत्री ओएनजीसी ऑडिटॉरियम में आयोजित उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव में सम्बोधित कर रहे थे।

नौजवान भारत की ताकत हैं, भारत करेगा दुनिया का मार्गदर्शन

स्वामी विवेकानंद की 157 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में 90 से अधिक संस्थाओं से आए छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें शोधार्थी बनाना होगा। स्वयं के अंदर झांकना चाहिए। सब कुछ हमारे भीतर ही है। स्वामी विवेकानंद जी ने दुनिया को भारतीय दर्शन से अवगत कराया। हमें अपनी इस महान परम्परा व पूर्वजों पर गर्व करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत नौजवानों का देश है। नौजवान भारत की ताकत हैं। जहां दुनिया के देश बूढ़े हो रहे है जबकि हमारे यहां सबसे अधिक नौजवान हैं।

प्रबंधन हमें हनुमान जी से सीखना चाहिए : सीएम त्रिवेंद्र

आने वाले समय में भारत दुनिया का मार्गदर्शन करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रबंधन हमें हनुमान जी से सीखना चाहिए। वे अपने हर काम में सफल रहते थे। वे हर काम को राम का काम मान कर करते थे। और जब तक काम हो नहीं जाता विश्राम नहीं करते थे। स्वामी विवेकानंद जी ने भी हमें उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त होने तक न रूको का मंत्र दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि निराशा का भाव नहीं आना चाहिए। काम तो आशा के संचार से ही हो सकता है। आज शिक्षा है परंतु संस्कार नहीं हैं। महिलाओं से दुराचार के मामलों में 90 प्रतिशत से अधिक परिचित होते हैं। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए हमें संकल्प लेना चाहिए कि सुधार की पहल स्वयं से व परिवार से करेंगे। गलत का प्रतिकार करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक का जो आह्वान किया है उसमें युवाओं को अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

देहरादून में प्लास्टिक कचरा 75 प्रतिशत हुआ कम

देहरादून में प्लास्टिक कचरा 75 प्रतिशत कम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम हमारी परम्परा व संस्कृति रही है। भारत ने समय-समय पर दुनिया भर से पीड़ित सम्प्रदायों को शरण दी है। सीएए में भी पीड़ितों को नागरिकता देने की बात कही गई है। इसका विरोध कुछ लोगों द्वारा निराधार ही किया जा रहा है। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि इस उत्तराखण्ड यंग लीडर्स कान्क्लेव में युवाओं से विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जायेगी। उत्तराखण्ड प्रगति के पथ पर कैसे और अग्रसर हो सकता है, इस पर मंथन किया जायेगा। कान्क्लेव में युवाओं के सुझाव भी लिये जायेंगे। देश एवं राज्य के विकास के लिए युवाओं को सही दिशा देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल 10 माह में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार ने पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया है। देश में किसी भी राज्य में सबसे ईमानदारी एवं अच्छा कार्य हो रहा है, तो उसमें सबसे ऊपर हमारे मुख्यमंत्री जी का नाम है। यदि मुखिया की साख ठीक है, तो परिवार ठीक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मुख्यमंत्री जी के कार्यों की सराहना की है। देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पाण्ड्या ने कहा कि उत्कृष्ट उत्तराखण्ड के संकल्प को लेकर किये जा रहे इस कान्क्लेव से युवाओं को अपने विचारों की अभिव्यक्ति का पूरा मौका मिलेगा। कोई भी देश एवं राज्य तभी उत्कृष्ट हो सकता है, जब हम दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखेंगे। युवाओं का देश के प्रति जिम्मेदार होना जरूरी है। जैसा व्यवहार हम स्वयं के प्रति चाहते हैं, वैसा ही व्यवहार हमें अन्य लोगों के प्रति करना होगा। सांस्कारिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज हमें स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा दिये गये संस्कारों को आगे बढ़ाने की जरूरत हैं भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का दुनियाभर में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति की उपाध्यक्ष दीप्ति रावत, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आनन्द वर्द्धन, डीजीपी अनिल कुमार रतूड़ी, पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एस.एस. नेगी, सचिव दिलीप जावलकर विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति उपस्थित थे।

Leave A Comment