आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम
जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है : पूर्णमति माताजी देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के परम सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट, आरके मार्बल्स) के सहयोग से आयोजित VPL आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव के तीसरे दिन जैन भवन स्थित विद्यापूर्ण लीग (VPL) स्टेडियम में धार्मिक एवं खेल गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। 4 अक्टूबर को…
गढ़ भोज दिवस पर उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य विरासत को मिलेगा नया मंच
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड की पारंपरिक फसलों, पौष्टिक स्थानीय भोजन और समृद्ध खाद्य विरासत को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आगामी 7 अक्टूबर को गढ़ भोज दिवस मनाया जाएगा। वर्ष 2000 से संचालित गढ़ भोज अभियान की निरंतरता में आयोजित होने वाला यह दिवस अब उत्तराखंड की पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी से जोड़ने वाले व्यापक जन-अभियान का रूप ले चुका है। इस वर्ष गढ़ भोज दिवस की थीम ‘गढ़ भोज-स्वस्थ उत्तराखंड की ओर एक सशक्त कदम’ रखी गई है। गढ़ भोज दिवस का राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन 7 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे श्रीनगर गढ़वाल के रामलीला…
जरा हटके : उत्तराखंड के सांसदों की केवल 18 प्रतिशत सांसद निधि हुई खर्च
देहरादून। उत्तराखंड के लोकसभा तथा राज्यसभा के वर्तमान सांसदों की आवंटित सांसद निधि की कुल धनराशि में जून 2026 तक केवल 18 प्रतिशत धनराशि ही खर्च हुई है। इसमें पूर्ण कार्यों तथा चल रहे कार्यों पर खर्च धनराशि शामिल हैं। सांसदों द्वारा प्रस्तावित 215 कार्य अधिकारियों ने स्वीकृत ही नहीं किये है तथा स्वीकृत कार्यों में से 154 जून 2026 तक प्रारंभ भी नहीं हुये है। यह खुलासा सांसद निधि के नोडल विभाग ग्राम्य विकास आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय द्वारा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उददीन एडवोकेट को उपलब्ध करायी गयी सूचना से हुआ। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने…
उत्तराखंड : हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान
देहरादून। उत्तराखण्ड में रेल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे मंत्रालय ने बांद्रा टर्मिनसदृदिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ एक्सप्रेस का हरिद्वार तक विस्तार करने के साथ ही हरिद्वार-वेरावल एसी एक्सप्रेस और हरिद्वार-ओखा एसी एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से ये जानकारी दी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की धार्मिक,…
उत्तराखंड : प्रदेश कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
चंपावत/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में रविवार को एन.एच.पी.सी. बनबसा चम्पावत में राज्य मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई, बैठक में दो दर्जन प्रस्तावों पर चर्चा की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक में राज्यहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। मंत्रिमंडल ने वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों के तकनीकी परीक्षण, ऑनलाइन संरेखण के परीक्षण तथा नोडल कार्यालय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से नोडल अधिकारी, वन संरक्षण, उत्तराखण्ड के कार्यालय में परियोजना प्रबंधन इकाई के गठन तथा इसके लिए 06 पदों की स्वीकृति प्रदान की। मंत्रिमंडल ने वर्ग-3 एवं वर्ग-4 की भूमि के पट्टेदारों कब्जाधारकों को…
जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन
देहरादून जैन भवन स्टेडियम में हुआ आयोजित देहरादून | सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट , आरके मार्बल्स) के सहयोग से वीपीएल आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव देहरादून जैन भवन स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें आज प्रातः 7:00 बजे मंदिरजी में शांतिधारा की गई शांतिधारा के पश्चात सभी साधर्मीजनो ने बैनर लेकर रैली के रूप में विद्या समय पूर्ण स्टेडियम की ओर प्रस्थान किया।विद्या पूर्ण लीग मैच आध्यात्मिक क्रिकेट लीग धर्म,संस्कार,अनुशासन एकता,का अनोखा संगम है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि…
दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर
देहरादून। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत (पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच) ने बताया कि 6वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड इकाई को राष्ट्रीय…
सौरभ व भूमिका डोईवाला कॉलेज के एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार 2026 से हुए सम्मानित
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सौरभ और कु. भूमिका बिष्ट को ‘साईं सृजन एनएसएस पुरस्कार-2026’ से सम्मानित किया गया। गांधी-शास्त्री जयंती के अवसर पर महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दोनों स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया। साईं सृजन पटल की ओर से दोनों स्वयंसेवियों को सम्मान चिन्ह, प्रशस्तिपत्र, 1100-1100 रुपये की नकद धनराशि और पर्यावरण अनुकूल जूट बैग प्रदान किए गए। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एस.के. लाल को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया। साईं सृजन पटल के संस्थापक एवं सेवानिवृत्त प्राचार्य प्रो. के.एल. तलवाड़ ने बताया कि…
देहरादून साइक्लिंग क्लब गांधी जयंती पर खाराखेत पहुंच आंदोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि
देहरादून 2 अक्टूबर 2026।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देहरादून साइक्लिंग क्लब ने देहरादून वन विभाग के सहयोग से खाराखेत तक विशेष श्रद्धांजलि राइड का आयोजन किया। इस साइकिल रैली का उद्देश्य महात्मा गांधी के शांति, अहिंसा और सत्य के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा स्वतंत्रता आंदोलन में खाराखेत और देहरादून के योगदान को याद करना था।साइकिल रैली की शुरुआत सुबह 5 बजे देहरादून घंटाघर से हुई। साइकिलिस्टों ने घंटाघर–बल्लूपुर–पंडितवाड़ी–प्रेमनगर चौक–नंदा की चौकी–पोंधा– महात्मा गांधी नमक सत्याग्रह आंदोलन स्मारक स्थल खारखेत तक साइकिल यात्रा की। लगभग 5:45 बजे नंदा की चौकी पहुंचने पर वन विभाग के…
‘साईं सृजन पटल’ के 26वें अंक का दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक प्रताप सिंह रावत ने किया विमोचन
डोईवाला। साहित्य, पत्रकारिता और रचनात्मक लेखन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से निरंतर प्रकाशित हो रही ‘साईं सृजन पटल’ मासिक पत्रिका के 26वें अंक का विमोचन दूरदर्शन के पूर्व सहायक निदेशक (कार्यक्रम) प्रताप सिंह रावत ने किया। इस अवसर पर साहित्य, लेखन, पत्रकारिता और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रताप सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में साहित्यिक पत्रिकाएं समाज में सकारात्मक विचारों के प्रसार और नई प्रतिभाओं को मंच देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि साहित्य केवल शब्दों…






























