Breaking News:

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के नए राज्यपाल नियुक्त, जानिए खबर -

Tuesday, October 13, 2026

दून एकता शक्ति ट्रस्ट ने किया डांडिया नाईट का भव्य आयोजन -

Sunday, October 11, 2026

एलएलबी के छात्रों ने जिला कारागार टिहरी का किया भ्रमण, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

‘द स्पिरिट ऑफ सेवा अवॉर्ड 2026’ का आयोजन, जानिए खबर -

Sunday, October 11, 2026

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग -

Sunday, October 11, 2026



देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया

13 वर्षीय शिवांश शर्मा ने लीग में अपने पहले मैच में दागा शानदार गोल : डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत देहरादून। फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा आयोजित देहरादून सुपर लीग के अंतर्गत पवेलियन ग्राउंड, देहरादून में खेले गए मुकाबले में देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अनुभवी खिलाड़ियों से सुसज्जित दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से करारी शिकस्त दी। यह लीग ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) एवं उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त फुटबॉल एसोसिएशन ऑफ देहरादून द्वारा आयोजित की जा रही है। उत्कर्ष, तेंज़ीन और युवा शिवांश ने किए गोल मैच में देहरादून फुटबॉल एकेडमी…

Read More

एशियन पैरा गेम्स नागोया जापान 2026 में तुषार कुमार कम उम्र में करेंगे प्रतिभाग

देहरादून |  बिजनौर के रहने वाले हैं तुषार घरेलू कंपटीशन में उत्तर प्रदेश से ब्लाइंड फुटबॉल खेलते हैं । वे जन्म से ही दृष्टि दिव्यांग हैं और राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान से इसी वर्ष 12 वीं उत्तीर्ण की है।बचपन से ही देहरादून में संस्थान के के हॉस्टल में रहकर पले बड़े हैं।उन्होंने कक्षा 10वीं में पहली बार भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में जगह बनाई थी और तब से लगातार टीम का हिस्सा हैं।यों तो अभी मात्र 17 वर्ष की उम्र है परंतु इस बार एशियन पैरा गेम्स में भी भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब…

Read More

मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ 2026 का सफल समापन

मैच कमिश्नर एवं चीफ रेफरी डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका हरिद्वार। उत्तराखंड सरकार के युवा कल्याण विभाग एवं खेल विभाग के तत्वावधान में हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला खेल विभाग के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2026 की फुटबॉल प्रतियोगिता का 10 अक्टूबर को सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह प्रतियोगिता 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की गई, जिसमें उत्तराखंड के सभी 13 जिलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 एवं अंडर-19 बालिका तथा बालक वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए। राज्यभर से आए युवा खिलाड़ियों ने…

Read More

आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव : दिल्ली ने हरिद्वार को हराकर किया खिताब अपने नाम

  जीत केवल मैदान की नहीं, अनुशासन और टीम भावना की भी है :  पूर्णमति माताजी देहरादून। आध्यात्मिक श्रमणी परम पूज्य वात्सल्यमयी आर्यिका रत्न श्री 105 पूर्णमति माताजी के परम सानिध्य में सकल दिगंबर जैन समाज एवं श्री विद्या समय पूर्ण वर्षायोग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट, आरके मार्बल्स) के सहयोग से आयोजित VPL आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव के तीसरे दिन जैन भवन स्थित विद्यापूर्ण लीग (VPL) स्टेडियम में धार्मिक एवं खेल गतिविधियों का सुंदर समन्वय देखने को मिला।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7 बजे नित्य नियम पूजन एवं मंदिरजी में शांतिधारा के साथ हुआ। 4 अक्टूबर को…

Read More

जरा हटके : आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव का आयोजन

  देहरादून जैन भवन स्टेडियम में हुआ आयोजित देहरादून | सकल दिगंबर जैन समाज, श्री विद्या समय पूर्ण वर्षा योग समिति द्वारा पुण्यार्जक श्रीमती तारिका पाटनी जी (वंडर सीमेंट , आरके मार्बल्स) के सहयोग से वीपीएल आध्यात्मिक क्रिकेट महामहोत्सव देहरादून जैन भवन स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें आज प्रातः 7:00 बजे मंदिरजी में शांतिधारा की गई शांतिधारा के पश्चात सभी साधर्मीजनो ने बैनर लेकर रैली के रूप में विद्या समय पूर्ण स्टेडियम की ओर प्रस्थान किया।विद्या पूर्ण लीग मैच आध्यात्मिक क्रिकेट लीग धर्म,संस्कार,अनुशासन एकता,का अनोखा संगम है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि…

Read More

दिल्ली में खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 नवंबर से, जानिए खबर

देहरादून। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत (पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी, रेफरी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच) ने बताया कि 6वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स 2026 का आयोजन 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय आयोजन में देशभर के 30 वर्ष से लेकर 90 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के पूर्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे। खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री शैलेन्द्र सिंह ने पत्र के माध्यम से उत्तराखंड इकाई को राष्ट्रीय…

Read More

गाँव से एशियन पैरा गेम्स तक का सफर…..

नरेश सिंह नयाल दूसरी बार बने इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के सहायक कोच और गोलगाइड देहरादून | इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम ने लगातार दूसरी बार क्वालीफाई किया है।इससे पहले 2023 में हांगझोऊ चीन में भी क्वालीफाई किया था और अब 2026 में भी। नरेश सिंह नयाल को यह जिम्मेदारी भी लगातार दूसरी बार मिली है। गाँव से निकल कर एशियन पैरा गेम्स तक का सफर तय किया है नरेश सिंह नयाल ने। जो नैनीताल जिले के ओखलकांडा ब्लॉक के नाई चक्डलाड़ के मूल निवासी हैं।बचपन से ही खेलों में रुचि होने के साथ साथ पढ़ाई लिखाई भी करते गए।फिर वायुसेना…

Read More

खेल : अनुसूचित जाति बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता 19 को

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में खेल विभाग अगस्त्यमुनि की ओर से स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत अनुसूचित जाति के अंडर-18 बालकों की जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता 19 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम अगस्त्यमुनि में होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज सिंह चैहान ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक खिलाड़ी 18 सितंबर की शाम पांच बजे तक जिला खेल कार्यालय अगस्त्यमुनि में अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को विभागीय मानकों के अनुसार भोजन, आवास, मार्ग व्यय और आनुषंगिक व्यय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विजेता और उपविजेता टीमों को आकर्षक…

Read More

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर

देहरादून | CABI क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड इन इंडिया ने अपने समर्थनम ट्रस्ट बेंगलुरु के ऑफिस से जारी की 24 खिलाड़ियों की लिस्ट जिसमें उत्तराखंड के दो खिलाड़ी दीपक सिंह रावत और गंभीर सिंह चौहान शामिल हैं।ये इंडिया प्रोबेबल्स हैं और इन्हीं में से इनकी फिटनेस,परफॉर्मेंस, स्किल्स और टीम कॉम्बिनेशन के मापदंडों पर नेशनल कोचिंग कैंप और सिलेक्शन ट्रायल्स के बाद फाइनल 17 खिलाड़ियों का स्क्वायड की घोषणा होगी।खिलाड़ियों पर पूरी नजर रखी जाएगी। CABI के चेयरमैन डॉ महंतेश जी के ने कहा कि “एशिया कप पूरे एक दशक बाद लौटा है और भारतीय टीम इसमें चैंपियन बनने की…

Read More

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच

3 अक्टूबर 2026 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा मुकाबला : संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत देहरादून। उत्तराखंड का राज्य खेल फुटबॉल है। राज्य में फुटबॉल के उचित विकास के लिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच एवं संस्थापक कोच डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने अपना पूरा जीवन खेलों के विकास के लिए समर्पित किया है। उन्होंने उत्तराखंड में हजारों युवा खिलाड़ियों, कोचों और रेफरियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और यह कार्य निरंतर जारी है। डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि वर्ष 2012 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF), नई दिल्ली द्वारा देहरादून में AIFF…

Read More