Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



अपने सपने संस्था ने मनाया चौथा वार्षिक उत्सव

pp

कार्यक्रम में समस्त अतिथियों को तुलसी का पौधा समर्पित किया गया

देहरादून | अपने सपने संस्था सुभाषनगर स्थित आर्यसमाज मंदिर के सभागार में अपना चौथा वार्षिक उत्सव मनाया | कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के जरूरतमंद बच्चों द्वारा हे शारदे माँ , हे शारदे माँ …. नामक वंदना से किया गया |

जरूरतमन्द बच्चा देवानंद रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि

विदित हो कि अपने सपने संस्था हर साल की भांति इस साल भी मुख्य अतिथि के रूप में संस्था के उस बच्चे को बनाया गया जो वर्तमान साल में शिक्षा ,अनुशासन एवम अनेक क्रियाकलापों में सर्वश्रेष्ठ रहा हो, विगत वर्ष संस्था अजय को मुख्य अतिथि बनाया था जो अपने जीवन मे कभी कूड़ा बिनने का कार्य करता था | इस वर्ष अपने सपने संस्था जरूरतमन्द बच्चा देवानंद को मुख्य अतिथि बनाया | यह कार्यक्रम का आकर्षक केंद्र रहा | सभी धर्मों को एकता के सूत्र में बांधने रूपी संगीत पर सिमरन, चाँदनी, नैना आदि ने नृत्य कर सभी का दिल जीत लिए | इसी क्रम में देश भक्ति गीत प्रस्तुति सभी को आकर्षित कर गयी | वही संस्था के जरूरतमन्द बच्चों ने देश की अलग अलग संस्कृति रूपी वेषभूषा में कैटवाक कर कार्यक्रम में आये हुए सभी आगन्तुओ को प्रश्नचित कर दिए |

हुकुम सिंह उनियाल एवम पिंगली उनियाल “उत्तराखण्ड सोशल आईकन अवार्ड 2018 ” से हुए सम्मानित

कार्यक्रम में प्रत्येक वर्ष दिया जाने वाला उत्तराखण्ड सोशल आईकन पुरस्कार इस वर्ष शिक्षा के क्षेत्र में अनाथ एवम जरूरतमन्द बच्चों के सपने को ऊँचाई तक पहुचाने का कार्य करने वाले सामाजिक व्यक्तित्व हुकुम सिंह उनियाल जी एवम उनकी पत्नी पिंगली उनियाल जी को स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में अपने सपने आईकन पुरस्कार से सूचना विभाग के अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला जी, एवम उप निदेशक नितिन उपाध्याय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया | अपने सपने आईकन पुरस्कार संस्था के जरूरतमन्द बच्चों को शिक्षा पर दिए गए सहयोग पर पुरस्कृत किया जाता है | कार्यक्रम के इसी क्रम में अपने सपने संस्था इस वर्ष “वालेंटियर ऑफ द ईयर ” एवम “सर्वश्रेष्ठ एनजीओ कॉर्डिनेशन ” का पुरस्कार क्रमश संस्था प्रोजेक्ट हेड नीतू गुप्ता एवम प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजलि पोखरियाल को अपने सपने की टीम ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किये | वही एनिमल के प्रति समाजिक कार्य को लेकर संस्था द्वारा सरस्वती बहुगुणा को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में बच्चो द्वारा नाट्य प्रस्तुति भी किये जिनमे देश को यह विचार और सन्देश दिया गया कि देश की समस्त वृद्धआश्रम एवम अनाथालय को एक कर दिया जाए जिससे बच्चों को माँ पिता का प्यार और माँ पिता को बच्चों का प्यार मिल सके | कार्यक्रम के अंत मे संस्था के सहयोग प्रदान पर संगीता सुब्बा, शीला कोठियाल,चन्द्रशेखर जोशी, मयंक गौर, सन्तोषी, प्रेम सिंह भंडारी , पवन शर्मा, रोहित, उर्मिला गुप्ता, हेमलता, ममता खोलिया, सुनीता देवी एवम बी सावन को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया | कार्यक्रम के अंत मे अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव एवम सचिव हिमांशु शर्मा ने आये हुए समस्त आगन्तुओ का आभार प्रकट किए एवम समस्त अतिथियों को तुलसी का पौधा समर्पित किये | आयोजित कार्यक्रम में कल्याण सिंह रावत मैती , शिक्षविद हुकुम उनियाल, नितिन उपाध्याय, गोर्खाली सुधार सभा से पूजा सुब्बा , चन्द्रशेखर जोशी , संगीत सुब्बा, आरती राणा, प्राची, समाज सेवी डॉ मुकुल शर्मा, नियो विजन फाउंडेशन के अध्यक्ष गजेंद्र रमोला, मयंक गौर , सरस्वती बहुगुणा , अपने सपने संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव, सचिव हिमांशु शर्मा, प्रोजेक्ट हेड नीतू, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंजलि पोखरियाल, बद्री विशाल, हिमांशु यादव, उपाध्यक्ष प्रियंका बहल, उमंग कुमार, अभिजीत सावन, सूरज खोलिया, विनय गुप्ता, अपेक्षा शाह, रश्मि , रितु, हिना, मीना, वंदना, अनम, आदि उपस्थित थे |

Leave A Comment