Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा व गैंगस्टर एक्ट के तहत सख्ती से कार्यवाहीः एसएसपी

देहरादून । पुलिस लाइन सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में पुलिस सम्मेलन एवं मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। सम्मेलन के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। माह जून में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारीयों सूर्य भूषण नेगी (प्रभारी निरीक्षक पटेलनगर), ऐश्वार्या पाल (प्रभारी निरीक्षक एसओजी), नरेन्द्र गहलावत (थानाध्यक्ष प्रेमनगर), शिशुपाल नेगी (चैकी प्रभारी डाकपत्थर), का0 राजीव नेगी, का0 हरेन्द्र (थाना पटेलनगर), उ0नि0 जयवीर सिंह, का0 विजय, का0 दीप प्रकाश (थाना नेहरू कालोनी), का0 अमित सैनी (पुलिस लाइन देहरादून) नीतू फर्सवाण (पुलिस दूरसंचार) उ0नि0 दीपक धारीवाल, का0 लोकेन्द्र उनियाल (कोतवाली नगर देहरादून), का0 सोहन बडोनी (थाना डालनवाला) को उनके द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रशस्ति पत्र देकर पुरुस्कृत किया गया। उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रर्दशन की अपेक्षा की गई। मासिक अपराध गोष्टी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को एक साल से अधिक समय से लम्बित चल रही विवेचनाओं के निस्तारण हेतु अभियान चला कर आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध अधिक से अधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पेटी ओफेंस के मामलों में कार्रवाई तथा उत्तफ संबंध में न्यायालय से प्राप्त होने वाले सम्मनो की तामिली की समीक्षा करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी शत प्रतिशत तामीली के निर्देश दिए गए। वर्तमान में चल रहे कांवड मेले के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह सभी अपने-अपने थाना क्षेत्रें में कावंडियों के वाहनों को पूर्व निर्धारित रुट से ही जाने की अनुमति दें- ऐसे वाहनों को शहर के आन्तरिक मार्गों से जाने की अनुमति कदापि न दी जाये। इसके अतिरित्तफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में हुई लूट, नकबजनी, वाहन चोरी व अन्य चोरी की घटनाओं की समीक्षा कर उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके अनावरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही आदतन अपराधियों के विरूद्ध गुण्डा व गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विगत दिनों हुई सडक दुर्घटनाओ के कारणों की समीक्षा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सभी थाना प्रभारियों को नियमित रूप से चैकिंग अभियान चलाने तथा अपने अपने थाना क्षेत्रें में दुर्घटना सम्भावित स्थलों को चिन्हित करते हुए उत्तफ स्थानों पर फ्रलैक्सीध् साइन बोर्ड, रम्बल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिये गये। 2 माह से अधिक अवधि से लंबित शिकायती प्रार्थना पत्रे व थानो मे पडे लावारिस वाहनों के सम्बन्ध में द्वारा उनके समय बद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये। मासिक अपराध गोष्ठि के दौरान एसपी नगरध्ग्रामीणध्यातायात, क्षेत्रधिकारी सदर ऋषिकेश नगर डालनवाला विकासनगर, मसूरी यातायात, मुख्य अग्नि शमन अधिकारी व अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Comment