Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



अपराध : सीसीटीवी से खुला विशाल ही हत्या का राज

 

काशीपुर। उधमसिंह नगर पुलिस ने विशाल हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। विशाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके दो दोस्तों संदीप और सचिन उर्फ नन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने पाटल और मोबाइल भी बरामद किया है। इसी पाटल से विशाल की हत्या की गई थी। एसपी काशीपुर प्रमोद कुमार ने बताया कि बीती 18 नवंबर को काशीपुर के आईटीआई थाना क्षेत्र में धीमरखेड़ा निवासी विशाल कुमार (21) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। विशाल के परिजनों ने आईटीआई थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि विशाल को उसके दो दोस्तों संदीप और सचिन ने फोन करके बुलाया था। उसके बाद से विशाल घर नहीं लौटा था।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने विशाल के दोनों दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन वो पुलिस को गुमराह करते रहे। वहीं, पुलिस की एक टीम ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगलाने के साथ ही तीनों के मोबाइल की डीवीआर खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी खंगाले गए तो पता चला कि विशाल अपने इन्ही दोस्तों ग्राम तेलीपुरा (रामपुर) निवासी संदीप और धीमरखेड़ा निवासी सचिन उर्फ नन्नू के साथ ही निकला था। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उन्होंने हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि विशाल की हत्या के बाद उन्होंने उसका शव यूपी के थाना टांडा चौकी दड़ियाल स्थित रजपुरा डैम में दबा दिया था। हत्या करते समय उन्होंने विशाल का दायां हाथ और सिर भी धड़ से अलग कर दिया था। हत्यारों ने धड़ को डैम के पास रेत में दबाया था। सिर और हाथ को कपड़े के लपेटकर बोरे में रखकर पास ही फेंक दिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतक का कटा सिर और हाथ बरामद कर लिया है। दोनों युवकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। साथ ही आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पाटल और मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है।  पुलिस पूछताछ में संदीप ने बताया कि वो सभी नशा करते हैं, लेकिन विशाल बाद में उसे नशेड़ी कहकर चिढ़ाने और बदनाम करने लगा। संदीप का मुताबिक विशाल उसकी पत्नी से भी उसकी बुराई कर उसे भड़काता रहता था। विशाल ने संदीप की पत्नी से कहा था कि संदीप से बेहतर तो तुम्हारा पहला पति था। ऐसे में संदीप के मन में ये बातें घर कर गई थी कि विशाल की वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़ सकती है। लिहाजा संदीप ने अपने दोस्त सचिन के साथ मिलकर विशाल की हत्या का प्लान बनाया। प्लान के अनुसार, 18 नवंबर को संदीप और सचिन ने विशाल को धीमरखेड़ा बुलाया और अपनी बाइक पर बिठाकर राजपुरा डैम ले गए, जहां उन्होंने पाटल से उसकी हत्या कर दी और शव को दलदल में दबा दिया। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी संदीप साढ़े तीन साल पहले बाइक चोरी में जेल जा चुका है।

Leave A Comment