Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



अब ओपन यूनिवर्सिटी की नियुक्ति पर भी हंगामा शुरू, जानिए खबर

vyapam-ghotala

 

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों घोटाला-घोटाला का खेला जारी है। यूकेएसएसएससी भर्ती घोटाले में जहां ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां जारी है वहीं विधानसभा में बैकडोर भर्तियों के रद्द होने की तलवार लटकी हुई है। लेकिन इसी बीच ओपन यूनिवर्सिटी में हुई 56 अवैध नियुक्तियों के मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस के बीच महासंग्राम छिड़ गया है। खास बात यह है कि ओपन यूनिवर्सिटी में हुई इन 56 नियुक्तियों की जांच की मांग यूनिवर्सिटी के अंदर से ही उठी है। टीचर्स संघ ने इन भर्तियों की जांच की मांग की है। इस मामले ने उस वक्त और अधिक तूल पकड़ लिया जब ओपन यूनिवर्सिटी के बीसी द्वारा पत्रकारों को हड़काते हुए उन पर मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की बात कह दी गई। इस पर अब उच्च शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत को सफाई देनी पड़ रही है। धन सिंह रावत का कहना है कि मीडिया को धमकाने का अधिकार किसी को भी नहीं है वह खुद मीडिया का बहुत सम्मान करते हैं। उधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में धन सिंह रावत पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत के कार्यकाल में विश्वविघालय से लेकर तमाम जगह में हुई नियुक्तियों की जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने कई शिक्षकों के नाम गिनाते हुए कहा है कि वह बिना किसी परीक्षा के ही नौकरियां कैसे पा गए। उधर भाजपा नेताओं का कहना है कि यह नियुक्तियां तो कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुई थी इस पर कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि नियुक्तियां किसी भी सरकार के कार्यकाल में हुई हो अगर अवैध तरीके से हुई है तो उसकी जांच होनी ही चाहिए। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर ओपन यूनिवर्सिटी में हुई अवैध भर्तियों की सूची वायरल हो रही है। वहीं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे द्वारा भी अपने कार्यकाल में अपने सगे संबंधियों व रिश्तेदारों को इंटर कॉलेजों में अपात्र होने के बाद भी उन्हें नौकरियां दिये जाने की खबर चर्चाओं में है। उधर पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। एसटीएफ ने इस मामले में अब तक 33 वी संजय रावत के रूप में गिरफ्तारी की है। मुख्यमंत्री धामी इस बाबत यह साफ कर चुके हैं कि अगर जरूरत होगी तो सीबीआई जांच सौंपी जा सकती है। विधानसभा में बैक डोर भर्तियों पर क्या निर्णय होता है अब सभी की निगाहें विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के एक्शन पर ही लगी हुई है। कुल मिलाकर सूबे में जो घोटालोंकृघोटालों का खेला हो रहा है उससे नेताओं की खूब किरकिरी हो रही है।

Leave A Comment