Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



अब वजीफे की रकम वि़द्यार्थियों के खाते में

 harish rawat

 देहरादून। अब वजीफे की पूरी रकम वि़द्यार्थियों के खाते में जायेगी। इसके लिए बैंक में खाता खुलवाना जरूरी होगा। खाते को ‘आधार‘ से लिंक किया जायेगा। वजीफा सीधे खाते में जाने से समय से पूरी रकम विद्यार्थियों को मिल जायेगी। यह जानकारी मुख्य सचिव एन रवि शंकर की अध्यक्षता में आयोजित पंद्रह सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में दी गई। मुख्य सचिव ने निर्देश दिये कि अल्पसंख्यकों के क्लस्टर चिन्हांकित कर फोकस करें। सभी जिलाधिकारियों और मुख्य विकास अधिकारियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर प्रगति की जानकारी ली जायेगी। बैठक में बताया गया कि 455 आंगनबाड़ी केन्द्र के लक्ष्य के सापेक्ष 411 केन्द्र स्थापित कर दिये गये हैं। शेष पर कार्यवाही चल रही है। राज्य में 300 मदरसे संचालित हैं, जिनमें से 167 मदरसों का पंजीकरण हो गया है। उर्दू शिक्षकों के 267 पदों के सापेक्ष 226 शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। मदरसा शिक्षा का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। अल्पसंख्यक शैक्षिक संस्थाओं में अवस्थापना सुविधा विकास के तहत 10.27 करोड़ रूपये से 61 संस्थाओं को लाभान्वित किया गया है। वर्ष 2014-15 में 9.50 करोड़ रूपये के व्यय से 221890 कक्षा एक से दस तक के छात्रों को लाभ पहंुचाया गया है। मेरिट कम मीन्स छात्रवुति में वर्ष 2014-15 में 1.52 करोड़ रूपये से स्नातक और स्नाकोत्तर को 286 छात्रों को लाभान्वित किया गया है। 5.13 करोड़ रूपये के व्यय से कक्षा छ से दस तक के 18091 छात्रों को छात्रवृत्रि दी गई है। बताया गया कि तकनीकी शिक्षा के माध्यम से कौशल विकास के लिए 8 आईटीआई और पालिटेक्निक के निर्माण किये गये है। बैठक में प्रमुख सचिव गृह एमएच खान, सचिव अल्पसंख्यक कल्याण मो. शाहिद, सचिव शिक्षा एमसी जोशी, अपर सचिव तकनीकी शि़क्षा अक्षत गुप्ता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment