Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



आंचल मौत मिस्ट्री : सीबीआई जांच से ही होगा दूध का दूध व पानी का पानी

JusticsForAanchal

तमाम सबूत के बावजूद आरोपी पति को नहीं किया गया गिरफ्तार

देहरादून। आंचल मौत मिस्ट्री के उलझने का पूरा श्रेय आंचल के परिजनों ने पुलिस प्रशासन को दिया है आंचल के परिजनों ने आंचल की मौत मामले की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की है। उन्होंने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अब पुलिस पर इस मामले में भरोसा नहीं रह गया है। मामले की सीबीआई जांच कराकर दूध का दूध व पानी का पानी हो जायेगा। हल ही में पत्रकार वार्ता में आंचल के पिता अनिल कोहली, माता अंजुम कोहली व भाई अग्रिम कोहली ने कहा कि आज आंचल की मौत को दो माह हो गये हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है और लगातार उन्हें गुमराह किया जा रहा है। इस मामले के तमाम सबूत जो उनके पास थे सभी पुलिस को दिये जाने के बावजूद आज तक किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न होने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाती है। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। सीबीआई जांच की मांग को लेकर पीएमओ व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को पत्र लिखा गया है। गृह सचिव ने सीबीआई जांच का अनुरोध किया है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। उनका कहना है कि पूर्व में राज्य के डीजीपी ने मामले की जांच एसआईटी के हवाले कर दी थी। एसआईटी इस मामले में विस्तृत जांच को आगे बढ़ा रही है और चर्चा है कि आंचल हत्याकांड की मेडिकल रिपोर्ट भी एसआईटी के सामने आ चुकी है लेकिन एसआईटी को इस मामले में कोई महत्वपूर्ण सुराग अब तक शायद नहीं मिल पाया है। उनका कहना है कि दो माह से आंचल की मौत एक राज बनी हुई है। इस अवसर पर आंचल के भाई अग्रिम कोहली ने कहा कि आंचल को इंसाफ दिलाने के लिए परिवार व उसके साथी हार मानने को तैयार नहीं है और इसके लिए मजबूत इरादे के साथ संघर्ष किया जायेगा। उनका कहना है कि आंचल हत्याकांड की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग को लेकर परिवार व उनके करीबी शीघ्र ही मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत से मिलेंगे। उनका कहना है कि आंचल के पति राहुल पांधी के खिलाफ तमाम सबूत दिये जाने के बावजूद आज तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगाती है। उल्लेखनीय है कि 14 फरवरी 2017 को आंचल की उसके फ्लैट में रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। इस पर आंचल के माइके वालों ने उसके पति व ननदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में जांच आगे बढ़ती न देख कुछ युवाओं ने आंचल को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर जबरदस्त आवाज बुलंद कर रखी थी। मामला डीजीपी एमए गणपति के सामने आया तो उन्होंने इस मामले की जांच एसपी देहात श्वेता चैबे को सौंपी है और उन्होंने ऐलान किया है कि सीबीआई की तर्ज पर इस मामले की विशेष जांच होगी तथा दावा किया कि डाॅक्टरों का विशेष पैनल बनाया गया लेकिन पैनल में डाक्टर ही नहीं थे, केवल फार्मासिस्टों को रखा गया। आंचल के पति का लाइडिटेक्टर व पाॅलीग्राफिक टेस्ट भी होगा। जिससे आंचल की मौत का राज सबके सामने आ सके। आंचल की मौत के मामले में डीजीपी द्वारा बड़ी जांच कराए जाने से साफ नजर आ रहा है कि इस हत्याकांड से जल्द पर्दा उठ सकता है और उसमें कौन कौन गुनाहगार शामिल थे इसका भी राज खुल सकता है। आंचल हत्याकांड की जांच एसआईटी करती आ रही है और इस मामले में अबतक कुछ लोगों से विस्तृत पूछताछ भी हो चुकी है तथा चर्चा है कि आंचल हत्याकांड की मेडिकल रिपोर्ट भी एसआईटी के पास आ चुकी है लेकिन संभवतः अभी तक एसआईटी के हाथ ऐसा कुछ नहीं लग पाया कि गुनाहगारों को बेनकाब किया जा सके।

Leave A Comment