Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



आपदा के दौरान मीडिया की होती है अहम भूमिका

 

 

देहरादून | सचिवालय परिसर स्थित आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन केन्द्र सभागार में शनिवार को आपदा प्रबंधन में मीडिया की भूमिका पर कार्यशाला आयोजित की गयी। इस अवसर पर अपर सचिव आपदा प्रबंधन आनन्द श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया की भूमिका आपदा के दौरान अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाती है। मीडिया तथा आपदा प्रबंधन तंत्र का समन्वय जरूरी, अधिशासी निदेशक डॉ. पियुष रौतेला ने बताया कि भू-वैज्ञानिक व भौगोलिक परिस्थितियों के साथ ही मौसम सम्बन्धित विषमता उत्तराखण्ड को कई आपदाओं के प्रति अत्यन्त संवेदनशील बनाती हैं और इनके कारण प्रत्येक वर्ष जन-धन की भारी क्षति होती है। आपदाओं से होने वाली इस क्षति को जन-जागरूकता के द्वारा कम किया जा सकता है। आपदा उपरान्त किये जा रहे राहत, बचाव एवं पुनर्वास सम्बन्धित कार्यों के प्रचार-प्रसार से प्रभावित जन समुदाय का मनोबल बनाये रखने में मीडिया सहयोगी की भूमिका निभा सकता है, कार्यशाला में सूचनाओं के तीव्र प्रेषण तथा मीडिया प्रबन्धन पर विशेष बल दिया गया तथा कवरेज के दौरान मीडिया अपने कर्तव्य का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ लोकहित की निजता को सुरक्षित रखते हुए कर सके, इस पर ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया। आपदा के समय मीडिया की भूमिका खासी अहम हो जाती है। मीडिया के माध्यम से जनता के बीच ऐसी सूचनाएं जानी चाहिए, जिससे प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा न हों। चूंकि दैवीय आपदा जैसी घटनायें आकस्मिक रूप से होती है अतः इन घटनाओं में कम से कम जान-माल का नुकसान हो इसके लिये जन जागरूकता के साथ तथ्यों की सही जानकारी आम जनता तक पहुंचना जनहित के लिये जरूरी होती है। इस मीडिया कार्यशाला में वक्ताओं ने इस पर भी ध्यान देने की जरूरत बतायी कि आपदा प्रबंधन से जुड़े लोगों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाय, साथ ही आपदा प्रबंधन से सम्बन्धित गतिविधियों की जानकारी समय समय पर मीडिया को उपलब्ध करायी जाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। इस मौके पर नोडल अधिकारी सूचना मनोज श्रीवास्तव, प्रभारी समाचार दूरदर्शन राघवेश पाण्डे, अनुपम त्रिवेदी, सुभाष गुप्ता तथा मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Leave A Comment