Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



आपदा पीड़ितों की व्यथा सुन रो पड़े सीएम

CM

मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जनपद पिथौरागढ़ के दैवीय आपदा से प्रभावित बस्तड़ी गांव का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा जनपद के आपदा प्रभावित क्षेत्र बसतड़ी गांव का भ्रमण कर आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे खोजबीन एवं राहत कार्य में भाग लिया इसके बाद मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।लोगो की समस्याएं सुनने के दौरान सीएम रो पड़े | उन्होंने उनके दुख में शामिल होकर कहा कि पूरा राज्य दुख की इस घड़ी में उनके साथ है। मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और दुःख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने भ्रमण के दौरान किये जा रहे रेस्क्यू आपरेशन तथा राहत कार्यों का भी जायजा लिया तथा उक्त संबंध में जिलाधिकारी पिथौरागढ़ से जानकारी लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री रावत ने प्रभावितों से कहा कि आपदा प्रभावितों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ित अगर स्वेच्छा से किराये पर रहना चाहते है तो किराये की धनराशि सरकार द्वारा वहन की जायेगी। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पशुओं हेतु टीनसैड (गौशाला) का निर्माण किया जायेगा इस हेतु मुख्य अभियंता लोनिवि को निर्देश दिये कि वह आगामी दिनांक 6जुलाई से ही उक्त कार्य करना शुरू करें। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर प्रभावितों के नुकसान की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि आंकलन पूर्ण होने तक आयुक्त कुमायूं मण्डल अवनेंद्र सिंह नयाल प्रभावित क्षेत्र में ही कैंप लगाकर आंकलन कार्य करेंगे।जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री श्री रावत को अवगत कराया कि प्रा0 विद्यालय सिंगाली कैंप में 9 प्रभावित परिवारों के कुल 39 सदस्यों को रखा गया है, जिन्हें प्रशासन की ओर से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। रेड क्रास सोसाइटी पिथौरागढ़ द्वारा प्रभावितों को राहत सामग्री, जिसमें छाता, टार्च, बाल्टी, मग, बिस्कुट, चायपत्ती, जूस, मोमबत्ती, माचिस, लाइटर के 38 किट वितरित किये। विभिन्न संगठनों की ओर से भी सामग्री वितरित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि ग्रामीणों की स्वेच्छानुसार सुरक्षित स्थान पर इनके विस्थापन हेतु भूमि चयन भी कर लिया जाए और जो परिवार एकदम खतरे की जद में आ गए हैं उन्हें तुरंत ही अन्यत्र स्थान पर विस्थापित कर लिया जाए।

Leave A Comment