इंडिया और भारत ?
आजादी मिलने से अब तक हमारा देश भारत और इंडि़या के बीच फंसा हुआ है। देश में इंडि़या, इंडि़या बनता जा रहा है। और भारत, भारत। जी हाँ बात अमीरी और गरीबी की हो रही है। देश में जहाँ विकास हुआ है वहाँ विकास पे विकास हो रहा है परन्तु जहाँ देश विकास से महरूम है वहाँ सरकार एंव प्रशासन की कोई नजर नही हैं। जिस देश में अरबों रूपये का आई.पी.एल. होता है इसी देश में करोड़ो बी.पी.एल धारक पंजीकृत हैं जो देश को इंडि़या और भारत में विभाजित करते है। सरकार एंव प्रशासन देश से गरीबी दूर करने के लिए अनेक योजनाओं को धरातल पर उतारें न की इंडि़या एंव भारत के की दूरी को बढायें। देश में सरकार एंव प्रशासन की मन साफ हो तो गरीबी तो दूर की बात विकास का रास्ता भी गांव से हो कर जाने लगेगा। पहचान एक्सप्रेस की पहल है कि सरकार एंव प्रशासन इंडि़या एंव भारत यानी अमीरी एंव गरीबी की खाई को को समाप्त करने की दिशा में कार्य करें जिससे भारत की एक नई तस्वीर दुनिया के सामने आ सके।