Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए गति फाउंडेशन करेगा प्रेरित

diwali

देहरादून। थिंक टैंक गति फाउंडेशन इस बार दीपावली पर शहर भर में वायु प्रदूषण मापने की तैयारी कर रहा है। यह पहला मौका है, जब दीपावली से पहले और बाद में शहर में वायु प्रदूषण का स्तर नापा जाएगा। गति फाउंडेशन द्वारा इसके लिए अत्याधुनिक मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है। शहर के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण मापने के साथ ही फाउंडेशन द्वारा ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया जाएगा। फाउंडेशन के सह संस्थापक आशुतोष कंडवाल ने बताया कि देश के तमाम शहरों के साथ ही देहरादून में भी वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़े बताते हैं कि शहर में प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। आशुतोष के अनुसार तमाम प्रयासों के बावजूद दीपावली के मौके पर आतिशबाजी की प्रवृत्ति बढ़ रही है और इसी के साथ देहरादून में प्रदूषण चिंताजनक स्थिति तक पहुंच जाता है। शहर में प्रदूषण नापने का यह पांच दिवसीय अभियान दीपावली से दो दिन पहले शुरू होकर दो दिन बाद तक चलाया जाएगा। अभियान 5 नवंबर को शुरू होगा और 9 नवंबर तक चलाया जाएगा। इस दौरान अत्याधुनिक मशीन के माध्यम से शहर के विभिन्न हिस्सों में वायुमंडल में मौजूद पीएम-2.5 और पीएम-10 का स्तर नापा जाएगा। बाद में इस अभियान पर आधारित एक रिपोर्ट भी तैयार की जाएगी, जिसे संबंधित विभागों को इस उम्मीद के साथ सौंपा जाएगा कि दीपावली जैसे त्योहारों पर प्रदूषण की स्थिति पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जा सकें। इस तरह का अभियान गति फाउंडेशन ने इस वर्ष फरवरी में भी चलाया था, जिसके चैंकाने वाले नतीजे सामने आए थे। फरवरी में यह अभियान शहर के प्रमुख चैराहों और व्यावसायिक स्थलों पर चलाया गया था, लेकिन इस बार अभियान रिहायशी इलाकों में चलाया जाएगा। इसके लिए मुख्य रूप से उन रिहायशी इलाकों को चुना जाएगा, जहां अधिक मात्रा में आतिशबाजी छोड़े जाने की संभावना रहती है। आशुतोष कंडवाल ने यह भी बताया कि उनका अभियान सिर्फ वायु प्रदूषण मापने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इस दौरान संबंधित क्षेत्रों के निवासियों को ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने और वायु प्रदूषण रोकने में सहयोग करने के लिए जागरूक भी किया जाएगा। उन्होंने शहर वासियों से अपील की कि दीपावली सद्भाव, प्रेम और उत्साह का त्यौहार है। इसे परंपरागत तौर-तरीकों से मनाएं और आतिशबाजी का कम से कम इस्तेमाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम एक सुरक्षित संसार सौंप सकें।

Leave A Comment