Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान जरूरी : सीएम त्रिवेंद्र

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने छात्रों के व्यापक हित में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत बतायी है। मुख्यमंत्री ने इसका भी आंकलन करने को कहा है कि इण्टर के बाद कितने छात्र स्नातक में प्रवेश ले रहे हैं। अधिक से अधिक छात्राएं स्नातक में प्रवेश ले सके इसके लिये भी उन्होंने प्रभावी प्रयासों की जरूरत बतायी। शुक्रवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को गुणवत्ता युक्त उच्च शिक्षा उपलब्ध कराना हमारा उद्देश्य होना चाहिए। इसके लिये सभी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित किये जाएं। उन्होंने महाविद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के साथ ही शिक्षकों की तैनाती, महाविद्यालयों तक सड़कों की उपलब्धता, भवनों के साथ ही आवासीय व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि सभी महाविद्यालयों में प्रधानाचार्यों की तैनाती सुनिश्चित की जाय। जिन शिक्षकों की प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति हुई है उन्हें अनिवार्य रूप से कार्यभार ग्रहण करने को कहा जाय। जो शिक्षक जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ पाये जाते हैं उनके विरूद्ध कार्यवाही की जाय। छात्रों के बेहतर भविष्य के लिये शिक्षक अपनी जिम्मेदारी निभाये, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी विकास खण्डों में डिग्री काॅलेज की सुविधा तथा काॅलेजों में छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत किये जाने के साथ ही काॅलेजों में शिक्षा का बेहतर वातावरण बनाये रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने के.पी.आई के अन्तर्गत काॅलेजों में कैरियर काउंसिलिंग पर भी ध्यान देने तथा काॅलेजों में छात्र, शिक्षक अनुपात को बेहतर बनाने पर ध्यान देने को कहा। बैठक में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ. धन सिंह रावत, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, प्रमुख सचिव आनन्द वर्धन, सचिव विनोद प्रसाद रतूड़ी के साथ ही उच्च शिक्षा से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment