Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



उत्तरांचल प्रेस क्लब ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह

देहरादून । उत्तराचंल प्रेस क्लब में होली मिलन समारोह धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। होली मिलन समारोह में गढ़वाली, कुमाऊंनी होल्यारों की टोली समेत अनेक कलाकारों ने होली गीतों से होली का उल्लास भर दिया। प्रेस क्लब के पत्रकार सदस्यों के परिजनों व बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी कर आयोजन में चार चांद लगा दिए। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा होली के मौके पर हुए होली मिलन समारोह का उद्घाटन कर्नल (सेनि.) हरिराज सिंह राणा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। संस्कृति विभाग से पंजीकृत दल रेनुबाला, प्रदीप असवाल व टीम ने सरस्वती वंदना के साथ गढ़वाली, कुमाऊंनी होली गीतों की प्रस्तुति दी। हमारी पहचान रंगमंच संस्था के होल्यारों ने कुमाऊंनी होली गीतों के साथ परिसर में प्रवेश किया। सौ सीसी भर दे गुलाल, मेरो पिया होली के खिवैया..,के साथ झोड़ा नृत्य सोरा सोरयली कंगी तोड़े झना..,से समां बांध दिया। दल के रंगकर्मी कलाकार व संस्था अध्यक्ष कैलाश चंद्र पाठक, महासचिव बबीता साह लोहनी के अलावा गणेश चंद्र पांडे, पुष्पा बिष्ट, लीला बिष्ट, मदन जोशी, शेर सिंह बिष्ट, रेवा चैहान, राजमती पंवार, कांता बिष्ट, गणेश कांडपाल, शेखर चंद्र पपनै, पूरन राणा, विनोद कांडपाल, कमला वेदवाल, सुमन खेतवाल, रेवा कठैत, सविता, कपिल धोनी, कुलदीप सिंगवाल, पंकज पालीवाल, शेखर चंद पांडे, कैलाश चंद्र पांडे, पूरन जोशी ने प्रस्तुति में हिस्सा लिया। वही मौल्यार संस्था के कलाकारों ने गढ़वाली होली गीत ऐगे फागुन मैना खेला होरी, हो हो कन्हैया बंसी बजिया.., शिव शंकर होली खेलत है..से प्रेस क्लब परिसर को होली के रंगों में डुबोकर रख दिया। मौल्यार की ओर से अबु रावत, सोहन चैहान, शैलेन्द्र पटवाल, किरन उनियाल, लक्ष्मी पुरोहित, अंकित सेनवाल, गौरव गैरोला, विमल नौटियाल, संदीप गुसांई, रविन्द्र विक्रम शाह आदि ने होली गीत गाए। दोनों संस्थाओं ने मंच पर होली गीत गाने के अलावा प्रेस क्लब परिसर में गीतों की छटा बिखेरी। प्रेस क्लब के मेहमान बाल कलाकारों में हिमानी नेगी, प्रिया गुसांई, अंशित सेमवाल, अदिति मुसान, ओजस्वनी घिल्डियाल, अथर्व सेमवाल, अयाना कालिया, पारस पार्थ, रुद्राक्ष अग्रवाल, अनय डोभाल, यथार्थ भट्ट, रिशिता भट्ट ने मनपसंद गीतों पर नृत्य किया और कविता सुनाई। प्रतिभाग करने वाले सभी बच्चों को उपहार दिए गए। मौके पर लकी ड्रा कूपन निकालकर मौके पर ही विजेताओं को सम्मानित किया गया। स्व.मनोज कंडवाल मेमोरियल निशानेबाजी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद सहभोग भी हुआ। कार्यक्रम में सीएम के मीडिया सलाहकार दर्शन सिंह रावत, अध्यक्ष विकास धूलिया, महामंत्री संजय घिल्डियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष केएस बिष्ट, संयुक्त मंत्री विकास गुसांई, गीता मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रवीन बहुगुणा, सभी कार्यकारिणी सदस्य, पूर्व अध्यक्ष चेतन गुरुंग, नवीन थलेड़ी, भूपेन्द्र कंडारी, गिरधर शर्मा, रविन्द्र बड़थ्वाल आदि भी मौजूद थे। संचालन जितेन्द्र अंथवाल व शैलेन्द्र सेमवाल ने संयुक्त रूप से किया।

Leave A Comment