Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : आप का रोजगार गारंटी अभियान शुरू, जानिए खबर

पहले दिन 27,359 युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

देहरादून। आप उपाध्यक्ष शिशुपाल रावत ने आज एक प्रेस बयान जारी करते हुए कहा, कि आम आदमी पार्टी की बिजली गारंटी योजना की सफलता के बाद, एक बार फिर आप पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के गांव गांव जाकर रोजगार गारंटी योजना पहुंचाने की शुरुआत आज से कर  चुके हैं। पहले दिन आप के इस रजिस्ट्रेशन अभियान से प्रदेश के 27,359 युवा जुड़े जिन्होंने  रोजगार गारंटी योजना में रजिस्ट्रेशन करवाया।  उन्होंने बताया युवा आप की इस रोजगार गारंटी योजना को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं जिसका परिणाम है कि पहले दिन हजारों की संख्या में उत्तराखंड के युवा इस अभियान से जुड़े। उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल जी की उत्तराखंड के युवाओं के  लिए दूसरी बड़ी घोषणा है जिसे सरकार बनते ही पुरा किया जाएगा। इससे पहले आप प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया द्वारा इस योजना की 6 अक्टूबर को विधिवत शुरुआत की गई थी ,जिसके बाद पूरे प्रदेश में आज से आप पार्टी के 7000 कार्यकर्ता अब गांव गांव पहुंचना शुरु हो चुके हैं और युवाओं के रोजगार गारंटी कार्ड बनाने के साथ उनका रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर चुके हैं। उन्होंने बताया है कि 20 दिन  चलने वाले इस अभियान के तहत आप पार्टी के 7 हजार कार्यकर्ता गांव गांव पहुंचकर 10 हजार रोजगार अधिकार सभाएं भी करेंगे। इस अभियान के माध्यम से अरविंद केजरीवाल जी द्वारा उत्तराखंड के युवाओ के लिए की गई सभी 6 घोषणाओं के बारे में प्रदेश के सभी युवाओं को बताया जाएगा और उनको  जागरुक किया जाएगा। इस योजना के तहत बेरोजगार युवकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा,उनको रोजगार गारंटी कार्ड दिया जाएगा।। आप कार्यकर्ता गांव गांव जाकर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करेंगे इसके अलावा डिजिटल भी के जरिए इस अभियान से जुड़ सकते हैं । आप उपाध्यक्ष ने बताया 7669100300 पर मिस्ड कॉल के जरिए भी आप की इस गारंटी कार्ड योजना का हिस्सा प्रदेश के युवा बन सकते हैं। उन्होंने कहा आगामी 20 दिन तक पूरे प्रदेश में सभी बेरोजगार युवाओं का रजिस्ट्रेशन  किया जाएगा ,ताकि सरकार बनते ही सभी युवाओं को इसका  सीधा लाभ मिल सके।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में जिस तरह से बिजली गारंटी योजना के तहत 13 लाख से ज्यादा परिवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है ,ठीक उसी प्रकार रोजगार गारंटी योजना को लेकर भी यहां के लोगों और युवाओं में जोश के साथ एक उम्मीद भी जगी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को बने 20 साल पूरे हो चुके हैं ,लेकिन आज यहां के युवाओं को प्रदेश में रोजगार ना मिलने की वजह से पलायन को मजबूर होना पडता है। यहां के उद्योगों में क्षेत्रीय और स्थानीय युवाओं को 70 प्रतिशत आरक्षण नहीं दिया जाता है। जबकि आप की सरकार आते ही स्थानीय युवाओं को 80 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि, बीजेपी कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए बराबर प्रदेश को लूटने का काम किया है। यहां के युवाओं को सपने दिखाकर उनके सपनों को बर्बाद करने का काम यहां रही सरकारों ने किया है। लेकिन आप पार्टी की दस्तक से यहां के  लोगों की उम्मीदें फिर से जाग गई है। आप पार्टी ने जनता से इस प्रदेश के नवनिर्माण का वादा किया है जो जनता के साथ मिलकर पूरा किया जाएगा और इस अभियान के सफल बनाते हुए यहां के हर युवा को रोजगार से जोडा जाएगा

Leave A Comment