Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : “एकता” के लिए दौड़े राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री

uk-cm

देहरादून | राज्यपाल डाॅ.कृष्ण कान्त पाल व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘रन फाॅर यूनिटी’ को हरी झण्डी दिखाकर विधानसभा से रवाना किया। राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने भी इस दौड़ में प्रतिभाग किया। इससे पूर्व राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने घंटाघर के समीप सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की। पुलिस लाईन में ‘रन फाॅर यूनिटी’ के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डाॅ. पाल ने सभी प्रतिभागियों व उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। राज्यपाल ने कहा कि देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के मौके पर ‘रन फाॅर यूनिटी’ द्वारा आज सारा देश अपने महान नेता को श्रद्धांजलि दे रहा है। अपने महापुरूषों की स्मृति को चिरस्थायी रखकर ही कोई देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ सकता है। जब 130 करोड़ लोग देश की रक्षा व एकता के लिए दृढ़ संकल्प लेते हैं तो देश की तरफ आंखें उठाकर देखने की किसी भी ताकत की हिममत नहीं हो सकती है। राज्यपाल ने कहा कि आजादी के समय देश में पांच सौ से अधिक देशी रियासतें थीं। इनका भारतीय संघ में विलीनिकरण आसान नहीं था। यह सरदार पटेल की दृढ़ संकल्प शक्ति, राजनीतिक सूझबूझ व दूरदर्शिता थी जिससे असम्भव से लगने वाले काम को बिना किसी खून-खराबे के कर दिखाया गया। केवल हैदराबाद रियासत में सेना की टुकड़ी भेजनी पड़ी परंतु वहां भी विशेष हिंसात्मक प्रतिरोध का सामना नहीं करना पड़ा। ऐसा विश्व के इतिहास में कभी नहीं हुआ। राज्यपाल ने कहा कि आजादी के लिए संघर्ष के दौरान सरदार पटेल द्वारा बारदोली में सशक्त सत्याग्रह के कारण वहां के लोगों ने इन्हें ‘सरदार’ की उपाधि दी। बाद में पूरे देश में उन्हें ‘सरदार’ कहा जाने लगा। उनकी मजबूत संकल्प शक्ति के कारण उन्हें लौह-पुरूष की संज्ञा भी दी गई। राज्यपाल ने कहा कि ‘रन फाॅर यूनिटी’ में बड़ी संख्या में स्कूल व काॅलेजों के बच्चे प्रतिभाग करने आए हैं। इनके जोश को देखकर बड़ी खुशी होती है। हमारी युवा पीढ़ी बहुत ही प्रतिभावान है। इनमें अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना है तो आगे बढ़ने की ललक भी है। लगन और कठिन परिश्रम, सफलता की कुंजी है। ऊंची सोच रखें, परंतु पांव जमीन पर रहें। तमाम विविधताओं के होते हुए भी पूरा भारत देश एक है। ‘‘भारतीयता’’ हमारी पहचान है। हमें एकजुटता बनाए रखकर अपनी इस पहचान को बरकरार रखना है। मुख्यमंत्री ने विशाल जनसमूह के साथ एकता की प्रतीक के रूप में आयोजित इस पूरी दौड़ में स्वयं प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने अपनी सूझबूझ एवं राष्ट्र की एकता के लिए देश की आजादी से पूर्व कई देसी रियासतों को भारत में मिलाने का कार्य आरंभ कर दिया था। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के प्रतीक के रूप में आज पूरा देश दौड़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर युवाओं को आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिरों में भारत के महापुरुषों के जन्मदिवस पर उनके जीवन वृत्त एवं कार्यों तथा संस्कारों की विस्तृत जानकारी दी जाए। जिससे युवा पीढ़ी ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ें। देश के सर्वांगीण विकास के लिए हमें नौजवानों को देश भक्ति से जोड़ना होगा। प्रदेश मुख्यालय देहरादून में ‘‘राष्ट्रीय एकता दौड़’’ विधानसभा भवन, पवेलियन ग्राउण्ड, किसान भवन एवं नगर निगम, देहरादून से पुलिस लाईन देहरादून तक आयोजित की गई। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डाॅ.धन सिंह रावत, मेयर/विधायक विनोद चमोली, विधायक हरबंश कपूर, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, डीजीपी अनिल रतूड़ी, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave A Comment