Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



उत्तराखंड : एनटीपीसी और ओएनजीसी जनहित कार्यों में करेंगे मदद

ongc

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में एनटीपीसी के चैयरमैन गुरदीप सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एनटीपीसी के जो प्रोजक्ट उत्तराखण्ड में चल रहे हैं, उनमें राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी के लोहारी नागपाला, चमोली के लता तपोवन एवं पिथौरागढ़ की खासियाबाड़ जल विद्युत परियोजनाएं एनटीपीसी एवं यूजेवीएनएल के संयुक्त उद्यम(ज्वाइंट वैन्चर) से चलाए जाने की ओर कदम बढ़ाए जाए। उन्होंने यह भी सनिश्चित करने को कहा कि जिन परियोजनाओं पर निर्माण कार्य आरम्भ हो रहे है, उन्हें निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। योजनाएं समय पर पूर्ण न होने के कारण इसकी लागत तो बढती ही है, उससे होने वाले लाभो का फायदा भी समय पर नही मिल पाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ऊर्जा के उत्पादन में वृद्धि से देश एवं प्रदेश को फायदा होगा तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चल रहे हाइड्रो प्रोजक्ट जिन पर अभी कार्य चल रहे हैं एवं जो किन्ही कारणों से बंद हैं, उनके सम्बन्ध में नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ वार्ता हुई है। इन परियोजनाओं के संचालन पर केन्द्र सरकार का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। एनटीपीसी के चैयरमैन गुरदीप सिंह ने मुख्यमंत्री से शहर में इलैक्ट्रिक वाहनो का प्रयोग किये जाने पर चर्चा की। वाहनों से हो रहे वायु प्रदूषण में कमी लाये जाने के लिये भी मुख्यमंत्री ने इलैक्ट्रिक वाहनो के संचालन की दिशा में कदम बढ़ाये जाने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने एनटीपीसी से बदरीनाथ के सौन्दर्यीकरण में भी सहयोग करने को कहा।एनटीपीसी के चैयरमैन गुरदीप सिंह ने इस संबंध में सहयोग का आश्वासन मुख्यमंत्री को दिया। इस अवसर पर सचिव ऊर्जा राधिका झा, एनटीपीसी के डायरेक्टर कमर्शियल ए.के.गुप्ता एवं एनटीपीसी के रीजनल एजीक्यूटिव डायरेक्टर के.के.सिंह उपस्थित थे। वही दूसरी तरफ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुख्यमंत्री आवास में ओ.एन.जी.सी. के सी.एम.डी. शशी शंकर ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने ओएनजीसी द्वारा जनहित से संबंधित कार्यों में दिये जा रहे सहयोग की सराहना की। उन्होंने सीएसआर के तहत ओएनजीसी से राज्य के पाॅलिटेक्निकलो के लिये तकनीकि सहयोग के साथ ही गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक पैदल व घोडे-खच्चरों के लिये संपर्क मार्ग निर्माण में भी सहयोग की अपेक्षा की। ओएनजीसी के सीएमडी शंकर ने मुख्यमंत्री को ओएनजीसी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने ओएनजीसी द्वारा संचालित महिला पाॅलिटेक्निक को राज्य सरकार के नियंत्रण में लिये जाने का भी अनुरोध किया।

Leave A Comment