Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखंड : कर्नल कोठियाल ने रायपुर और धर्मपुर क्षेत्र में किया डोर टू डोर चुनाव प्रचार

 

देहरादून। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने आज गंगोत्री विधानसभा में अपने डोर टू डोर चुनाव प्रचार के बीच देहरादून पहुंचकर चुनावी कैंपेन में अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए धर्मपुर और रायपुर विधानसभा में आप प्रत्याशियों के साथ मिलकर घर घर जाकर डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया। कर्नल कोठियाल सबसे पहले धर्मपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने आप प्रत्याशी योगेन्द्र चौहान के साथ मिलकर डोर टू डोर प्रचार करते हुए पर्चें बांटकर लोगों को आप की गारंटियों के बारे में बताया। वो धर्मपुर के बंजारावाल क्षेत्र गए जहां उन्होंने कई घरों में डोर टू डोर जाकर दस्तक देते हुए चुनाव प्रचार किया और आप की सभी गारंटियों का पर्चा लोगों को बांटा। कर्नल कोठियाल ने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य को बने हुए 21 साल हो चुके हैं और 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने बारी बारी से लूटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस सपने को लेकर उत्तराखंड का निर्माण हुआ था वो सपने आज भी अधूरे हैं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है बदलाव का और आप पार्टी ही अब प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने का काम करेगी। उन्होंने आगे कहा कि हमने प्रदेश की जनता को गारंटियां दी हैं और हमारे नेता जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। किसी भी गारंटी की घोषणा से पहले हम उसपर अध्ययन करते हैं। उन्होंने कहा कि हम कीमत पर काम करने के लिए आए हैं और पांच साल काम करके दिखाएंगे । आज हमार नकल कांग्रेस बीजेपी भी करने को मजबूर हैं क्योंकि हम काम की राजनीति करते हैं भेदभाव की नहीं। यहां से वो रायपुर विधानसभा पहुंचे जहां उन्होंने आप प्रत्याशी नवीन पिरशाली के साथ मिलकर नेहरुग्राम क्षेत्र में डोर टू डोर चुनाव प्रचार किया । उन्होंने कहा कि अबकी बार जनता बदलाव चाहती है और आप पार्टी की नीतियों से जनता बेहद खुश है। 21 सालों में जनता ने मजबूरी में कांग्रेस बीजेपी को वोट दिया लेकिन अब आप पार्टी उनके पास नया विकल्प है। उन्होंने कहा कि पहले बी और सी की लडाई थी लेकिन अब ए पार्टी के आने से मुकाबला कांटे का होगा और ए टीम ही जनता की असली हिमायती टीम है जो उत्तराखंड नवनिर्माण का सपना साकार करेगी।

Leave A Comment