Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखंड की बेटी नूतन ने किया एवरेस्ट फतह

pehchanरुद्रप्रयाग। आखिरकार रूद्रप्रयाग की बेटी नूतन वशिष्ट ने एवरेस्ट पर फतह कर दी है। गत् 26 मई की देर रात्रि को देश की नौ बेटियों ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर भारत का झंडा फहराया था। गढ़वाल परिक्षेत्र की यह पहली एनसीसी कैडेट है, जिसने एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। दुनिया की सभी चोटियों पर देश का झंडा फहराने का सपना संजोने वाली अगत्स्यमुनि ब्लाॅक के गुनाऊं गांव निवासी नूतन वशिष्ट (20) ने बाल्यकाल से ही पर्वतारोहण को अपना कैरियर बनाने की ठान ली थी। गुनाऊं निवासी सेना में ंकार्यरत गिरीश चन्द्र वशिष्ट और समाज सेवी सुशीला वशिष्ट की बेटी नूतन जनपद ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वर्तमान में राजस्थान बिकानेर से एम काॅम की पढ़ाई कर रही नूतन ने कक्षा दो तक की शिक्षा गांव के ही प्राथमिक विद्यालय से प्राप्त की थी। हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद नूतन की रूचि पर्वतारोहण की तरफ बढ़ गई। एनसीसी कैडेट होने के कारण वो राॅक क्लाइबिंग के शिविरों में प्रतिभाग करने लगी। माता-पिता तथा मामा के सहयोग से नूतन ने हिमालयन पर्वतारोहण का बेसिक प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। दो वर्ष पूर्व आर्मी की ओर से सौ एनसीसी कैडेटो के पर्वतारोही दल में नूतन को भी शामिल किया गया था। मेहनत और लगन के दम पर उसने पहले टाॅप 40 में जगह बनाई। बाद में कड़े प्रशिक्षण के बाद अंतिम दस में जगह बनाई। वर्ष 2014 में नूतन ने गंगोत्री के समीप रूद्रगैरा, सिक्किम में माउंट रिनाॅक, हिमाचल प्रदेश में माउंट टिब्बा तथा उत्तराखंड में माउंट त्रिशूल पर तिरंगा फहराया। मार्च माह में अपने पांच कोचों और अन्य साथियों के साथ नूतन माउंट एवरेस्ट फतह करने निकली थी। बेस कैम्प में कई दिनों के कठोर प्रशिक्षण के बाद आखिरकार इस टीम ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा दिया। मोबाइल पर हुये सम्पर्क के बाद नूतन बताती है कि एवरेस्ट फतह के दौरान सात लोगों की मौत भी उन्हीं के सामने हुयी थी। उनकी दर्दनाक मौत देखने के बाद एक बार तो वह घबरा गई थी, लेकिन उनके प्रशिक्षकों द्वारा उनकी टीम का हौसला बढ़ाये जाने से ऊर्जा का संचार हुआ और वह एवरेस्ट की चोटी पर खुशी खुशी चढ़ गयी। नूतन की मां सुशीला कहती है कि बचपन से ही उसे पर्वतों में चढ़ने का शौक था, जब वह गांव में रहती थी तो जंगलो में जाकर रस्सी के सहारे पहाड़ चढ़ती थी। मैं उसे डांटती थी, वो मुस्कुराकर रह जाती थी। मुझे बहुत गुस्सा आता था, लेकिन मैंने कभी भी कल्पना नहीं की थी कि उनकी बेटी एक दिन एवरेस्ट फतह करेगी।

Leave A Comment