Breaking News:

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026

उत्तराखंड : विभिन्न विकास योजनाओं के लिये 183.71 करोड़ की धनराशि, जानिए खबर -

Tuesday, January 20, 2026

40 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का ध्वस्तीकरण का बुलडोज़र -

Tuesday, January 20, 2026

गाड़ी में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत -

Tuesday, January 20, 2026

जापान में चैंपियनशिप के लिए उत्तराखंड के चार ब्लाइंड फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन -

Tuesday, January 20, 2026

बिना किसी कोचिंग कड़ी मेहनत से सफलता प्राप्त कर बने अधिकारी -

Tuesday, January 20, 2026

देहरादून फुटबाल एकेडमी का 15वां विंटर कैम्प सम्पन्न, जानिए खबर -

Friday, January 16, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा मकर संक्रांति सेवा भाव रूप में मनाया -

Friday, January 16, 2026

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025



उत्तराखंड : गणतंत्र दिवस पर परेड ग्राउंड में राज्यपाल ने किया ध्वजारोहण

 

देहरादून। 72वें गणतंत्र दिवस के पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को प्रातः 10:30 बजे परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। इस अवसर पर सेना, आई.टी.बी.पी., पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी के जवानों ने मार्च पास्ट करते हुए राज्यपाल को सलामी दी। राज्य के लोक कलाकारों ने भी अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। राज्यपाल मौर्य द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्तव्यपरायण पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड ग्राउण्ड में विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा छोलिया, गढ़वाली, कौथिक, हारूल, पौणा नृत्य एवं नन्दादेवी राजजात आदि का प्रदर्शन किया गया। परेड ग्राउण्ड में 20कुमाऊं रेजिमेंट, आईटीबीपी, 46पी वाहिनी पी.ए.सी. महिला, उत्तराखण्ड पुलिस, आई.आर.बी प्रथम, होमगार्ड, पीआरडी, अश्व दल, पुलिस संचार, दंगा नियंत्रण वाहन, अग्नि शमन, सी.पी.यू. ने मार्चपास्ट में प्रतिभाग किया। मार्चपास्ट करने वाली टुकड़ियों में 20वीं कुमाऊं रेजीमेंट को प्रथम, आई.टी.बी.पी. को द्वितीय तथा उत्तराखण्ड पुलिस दस्ते को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के दौरान वन विभाग, एस.डी.आर.एफ., ग्राम्य विकास व उरेडा, स्मार्ट सिटी, एम.डी.डी.ए., शिक्षा विभाग, पर्यटन, उद्यान, स्वास्थ्य एवं उद्योग विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं तथा नीतियों पर आधारित झाँकियों का भी प्रदर्शन किया गया। स्वास्थ्य तथा ग्राम्य विकास विभाग की झाँकी को संयुक्त रूप से प्रथम, स्मार्ट सिटी को द्वितीय तथा शिक्षा विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, नरेश बंसल, मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा, स्थानीय विधायक खजान दास, मुख्य सचिव ओम प्रकाश, डी.जी.पी. अशोक कुमार, राज्यपाल सचिव बी.के.संत सहित पुलिस तथा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य अतिथि भी उपस्थित थे।

राजभवन में ध्वजारोहण

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन में प्रातः 9:00 बजे ध्वजारोहण करके राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले आजादी के महानायकों व संविधान निर्माताओं के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। राजभवन में ध्वजारोहण के पश्चात राजभवन के अधिकारियों व कर्मचारियों में मिठाईयां वितरित की।

उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

कमल सिंह पंवार, पुलिस उपाधीक्षक,एसडी.आरएफ. उत्तराखण्ड। प्रदीप मधुकर गोडबोले, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय।

मुकेश त्यागी, निरीक्षक ना.पु., पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड। रामनरेश शर्मा, उप निरीक्षक, ना.पु. जनपद देहरादून।

Leave A Comment