Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : चारधाम के लिए 69 हजार से अधिक ई पास जारी

CharDhamTour
देहरादून । उत्तराखंड चारधाम यात्रा 18 सितंबर से  शुभारंभ हो गया है। यात्रा हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट पर ई पास बनने का सिलसिला जारी है। अभी तक चारधाम हेतु  69217 (उनसतर हजार दो सौ सतरह )  ई पास जारी किये जा चुके है। तथा 6 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम के दर्शन कर लिए है। उच्च न्यायालय नैनीताल ने 16 सितंबर बृहस्पतिवार को चारधाम यात्रा को लेकर हुई सुनवाई कर यात्रा शुरू करने हेतु  फैसला दिया था । प्रदेश सरकार एवं देवस्थानम बोर्ड ने न्यायालय के दिशा-निर्देश के अनुसार एसओपी जारी की तथा कल 18 सितंबर से चारधाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। चार धामों श्री बदरीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री एवं श्री यमुनोत्री धाम में श्रद्धालु पहुंचने से  सन्नाटा टूट गया हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि चारधाम यात्रा सफलतापूर्वक चल रही है। प्रदेश सरकार का प्रयास  है कि अधिक से अधिक यात्री  देवभूमि उत्तराखंड आयें। पर्यटन- धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि तीर्थयात्रा से पर्यटन भी बढेगा मिलेगा।लोगों की आजीविका को प्रोत्साहन मिलेगा।
मुख्य सचिव  डा. एस. एस. संधू लगातार चारधाम यात्रा हेतु उच्चस्तर पर निर्दैश दे रहे है।  पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि चारधाम यात्रा के साथ पर्यटक स्थलों पर भी सरकार ध्यान दे रही है। सचिव एच. सी. सेमवाल ने कहा कि यात्रा संचालन  सरकार द्वारा जारी एसओपी के तहत हो रहा है। विधायक बदरीनाथ एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के सदस्य  महेन्द्र भट्ट,एव देवस्थानम बोर्ड के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष डिमरी, श्रीनिवास पोस्ती, महेंद्र शर्मा  कृपाराम सेमवाल, जेपी उनियाल, गोविंद सिंह पंवार, चारधाम विकास परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष आचार्य शिवप्रसाद ममगाई ने चार धाम यात्रा   पर खुशी जताई।जैसाकि विदित है  श्री केदारनाथ धाम में प्रतिदिन 800( आठ सौ) श्रद्धालुओं, बद्रीनाथ धाम में 1000 ( एक हजार) गंगोत्री में 600, ( छरू सौ) यमनोत्री धाम में कुल 400 ( चार सौ) श्रृद्धालुओं को जाने की अनुमति प्रदान की गयी है।चारधाम  यात्रा हेतु  उत्तराखंड से बाहर के श्रृद्धालुओं हेतु  देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है तथा ई पास हेतु देवस्थानम बोर्ड की वेबसाइट प्रत्येक श्रद्धालु को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अथवा  वैक्सीन की डबल डोज लगी होने का सर्टिफिकेट जमा करना है। उत्तराखंड  प्रदेश के लोगों को स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण की आवश्यकता नहीं है। उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में स्थित धामों  होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान आवश्यक्तानुसार पुलिस बल तैनात हो गये है। मुनिकीरेती,  देवप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, बड़कोट, रूद्रप्रयाग, सोनप्रयाग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, सहित  चारों धामों के प्रवेश मार्गाे से पुलिस वखूबी तीर्थयात्रा पर नजर रखी जा रही है। धामों में‌ श्रद्धालु किसी भी कुंड में स्नान नहीं कर रहे है।तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन हो रहा है। गढ़वाल आयुक्त एवं उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड  के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविनाथ रमन  ने बताया  कि यात्रा व्यवस्थाओं की समुचित मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि  20 एवं 21सितंबर को बदरीनाथ धाम हेतु  8237, श्री केदारनाथ हेतु 1435, श्री गंगोत्री हेतु 5750 तथा मयुनोत्री हेतु 1981ई पास जारी हुए। कल ओर आज  तक कुल 69217 उनसतर हजार से अधिक ई पास जारी हुए जिनमें  दिन तक श्री बदरीनाथ धाम 24226 केदारनाथ हेतु 23125, गंगोत्री हेतु 13456 यमुनोत्री हेतु  8410ई पास जारी हो चुके है। चारों धामों में आज अपराह्न तक 1316 तीर्थ यात्री पहुंचे जिसमें से आज  श्री बदरीनाथ धाम 445 तथा श्री केदारनाथ धाम 429 तीर्थ यात्रियों ने दर्शन किये जबकि श्री गंगोत्री में 158 तथा यमुनोत्री धाम में 284 तीर्थ यात्रियों ने शाम तक दर्शन किये।जबकि कल तक कुल 6059 तीर्थयात्री चारधाम दर्शन कर चुके है देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह ने  बदरीनाथ धाम से बताया चारों धामों में  कोरोना बचाव  मानकों का पालन करते हुए निरंतर पूजा अर्चना के साथ तीर्थ यात्री निर्धारित दूरी से दर्शन कर रहे है।

Leave A Comment