Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों का कटेगा चलान, जानिए खबर

मुख्य सचिव ने ली कोविड को लेकर नोडल अधिकारियों की बैठक

देहरादून | मुख्य सचिव डाॅ. एस.एस. सन्धु ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड हेतु नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य सचिव ने सभी नोडल अधिकारियों को एक्टिव रहने के निर्देश दिए। उन्होंने होम आईसोलेशन और उससे सम्बन्धित सभी आवश्यक तैयारियों को एक्टिव मोड में रखे जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत घर, स्कूल आदि के साथ ही उसमें दी जाने वाली सुविधाओं की समय रहते सुनिश्चित कर लिया जाए।

ऐलोपैथी के साथ ही आयुष का भी किया जाए प्रचार-प्रसार

मुख्य सचिव ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी. लेवल तक सभी आवश्यक उपकरण, दवाएं एवं अन्य सामग्री पूर्व में ही उचित मात्रा में उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के मुकाबले प्रदेश में आॅक्सीजन की उपलब्धता बेहतर स्थिति में है। तीसरी लहर की सम्भावना को देखते हुए हमें हर सम्भव तैयारी करनी है। उन्होंने कहा कि आयुष विभाग द्वारा इम्यूनिटी बूस्ट करने हेतु किए गए कार्यों को लगातार जारी रखा जाए और इसका प्रचार-प्रसार भी किया जाए। जन-जागरूकता हेतु लगातार किया जाए प्रचार-प्रसार मुख्य सचिव ने इलेक्ट्राॅनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में जागरूकता हेतु लगातार प्रचार प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी वीडियोज के माध्यम से आमजन को इसके प्रति सजग किए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए स्थानीय भाषाओं में शाॅर्ट वीडियोज के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जाए। मुख्य सचिव ने मेडिकल इक्यूपमेंट डिस्ट्रीब्यूशन और ड्रग सप्लाई मैनेजमेंट से सम्बन्धित सभी तैयारियां सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध चलाया जाए अभियान

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को प्रदेशभर में सफाई एवं सैनेटाईजर छिड़काव के लिए अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को सजग करने हेतु लगातार अनाउसमेंट की जाए। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों में मास्क न पहनने वालों के साथ ही थूकने और इधर-उधर कचरा फेंकने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई और चालान अभियान चलाए जाने के भी निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनन्द वर्धन, सचिव अमित नेगी, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, डीजीपी संजय गुंज्याल, वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिलीप जावलकर, एस.एस. मुरूगेशन एवं चन्द्रेश यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Comment