Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : पुण्यतिथि पर याद किए गए फोटो जर्नलिस्ट कमल जोशी

 

देहरादून। स्वतंत्र फोटो पत्रकार व सोशल एक्टिविस्ट स्व. कमल जोशी की पुण्यतिथि पर नगर निगम टाउन हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने कहा कि स्व कमल जोशी की फोटोग्राफी व रचनाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सांस्कृतिक धरोहर है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा फोटोग्राफी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले भूमेश भारती को अंग वस्त्र पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने स्व कमल जोशी के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कमल जोशी को  याद करते हुए कहा कि वो एक जिंदादिल घुमक्क्ड़ व सामाजिक मुद्दों से जुड़े संवेदशनशील फोटोग्राफर थे। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने पद्मभूषण अनिल जोशी के परिवार की सराहना की एवं उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने वर्तमान में देश में महिलाओं के संदर्भ में कहा कि सरकार ने महिलाओं को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों योजनाएं चलाकर समाज में उनकी हिस्सेदारी को मजबूत किया है। इस संदर्भ में उन्होनें रसोई गैस की आपूर्ति, जन धन योजना के तहत बैंक खाते खोलना, हर घर शौचालय बनाये जाने की योजनाओं का उल्लेख किया। आज महिलाएं शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएं पा रही हैं। उन्होनें कहा की देश की महिलाओं की तमाम उपलब्धियों पर भारत को गर्व होता है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में काम करना सभी के लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर पद्मभूषण डॉ अनिल जोशी, पद्मश्री बसंती बिष्ट, डॉ शेखर पाठक, डॉ गौतम चटर्जी, लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी, डॉ उमा भट्ट, राजीव लोचन साह, राजेश सकलानी, प्रो सुषमा, गीता गैरोला, डा राकेश कुमार, डा किरण नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Comment