Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड में अब मुख्यमंत्री नहीं विकास चाहिए: अनूप पांडेय

उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त कर विकास के पथ पर अग्रसर करें पूर्वांचलवासी : सुरेश दुबे

देहरादून । उत्तराखण्ड राज्य अपने निर्माण के बाद से  लगभग दर्जनभर मुख्यमंत्रियों को देख चुका है, लेकिन राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण विकास नहीं हो सका। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश के आगामी चुनाव में भ्रष्टाचार को प्रमुख मुद्दा बनाते के हुए आम जनता की रोजमर्रा की तकलीफों को दूर करने का दावा किया। सोमवार आप ने यहां पूर्वांचल के प्रबुद्ध लोगों की बैठक की जिसमें सभी ने राज्य में आप की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी और पूर्वांचल विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनूप पांडेय ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण हुए 20 साल हो गए और अभी तक 12 मुख्यमंत्री बदले जा चुके हैं। ऐसा इसलिए है कि सभी ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने की बजाय भ्रष्टाचार को बढ़ाया।उन्होंने पूर्वांचल के लोगों से उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने एवं प्रदेश के स्वाभिमान की लड़ाई में बढ़-चढ़ कर आप का सहयोग करने का आह्वान भी किया। उन्होंने देश की राजधानी दिल्ली की आप सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि देवभूमि में भ्रष्टाचारियों को बाबा केदारनाथ कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है। इसीलिए देशवासियों को आप की जरूरत पड़ने लगी है। यहां आप की सरकार बनने पर महिलाओं को बस में मुफ्त यातायात की सुविधा, फरिस्ता योजना व लोगों को 300 यूनिट बिजली-पानी फ्री आदि के साथ ही रोजगार पर बल दिया जाएगा।
पांडेय ने ऐलान किया कि उत्तराखंड में आप की सरकार बनने पर राज्य के आम लोगों को इन सुविधाओं के अलावा स्थानीय जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रीय मानवाधिकार कमीशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश दुबे ने न सिर्फ मंच संचालन किया बल्कि बड़ी गर्मजोशी से प्रदेश में आप के बढ़ते प्रभाव के लिए स्वागत किया। दुबे ने कहा कि दिल्ली में लोग आप की सरकार को देख रहे हैं। अब उसकी सरकार को उत्तराखंड में लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आप ही देवभूमि को भ्रष्टाचार मुक्त बना सकती है। बैठक में संजय गुप्ता, ए.एन. शर्मा, सुनील तिवारी, देवेंद्र रावत, श्वेता शर्मा, उपेंद्र प्रसाद व गौरीशंकर आदि प्रमुख गणमान्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave A Comment