Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड लोकसभा चुनाव : 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

देहरादून । उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर गुरुवार को हुए मतदान के बाद 52 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो गया। मतदान के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई पोलिंग बूथों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक चला। राज्घ्य चुनाव आयोग के अनुसार, सूबे में दोपहर तीन बजे तक 46.59 प्रतिशत तक मतदान हुआ। सुबह मौसम अनुकूल होने के चलते मतदाताओं में वोटिंग को लेकर खासा उत्घ्साह रहा। मतदान केंद्रों में सुबह नौ बजे के बाद मतदाताओं की कतारें लगने लगी। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया और धूप तेज होती गई कुछ मतदान केंद्रों में सन्घ्नाटा पसरने लगा। जहां दोपहर एक बजे तक सूबे में मतदान का कुल 41.27 प्रतिशत रहा, वहीं दोपहर तीन बजे तक 46.59 फीसद मतदान हुआ। यानी इन तीन घंटों में करीब पांच प्रतिशत मतदाताओं ने ही वोट डाला। देहरादून के यमुना कॉलोनी स्थगित बूथ में वोट डालने को लेकर प्रतिबद्धता का एक अनोखा नजारा देखने को मिला। 116 यमुना कॉलोनी निवासी प्रेमवती सैनी आधार कार्ड की फोटो कॉपी लेकर वोट डालने पहुंची, लेकिन महिला के पास वोटर आईडी व आधार कार्ड नहीं था। महिला को वोट डालने से रोक दिया गया। इसके बाद स्थानीय नेताओं ने डीएम से संपर्क किया और स्थिति की जानकारी दी। इस पर डीएम ने सिर्फ मदद करने से मना कर दिया, लेकिन महिला वोट डालने पर अड गई। इसके बाद डीएम से दोबारा संपर्क किया तो डीएम ने मकान की रजिस्ट्री दिखाने पर ही मतदान की अनुमति देने बात कही। इसके बाद महिला घर गई और मकान की रजिस्ट्री लेकर पहुंची, जिसके बाद महिला को वोट डालने की अनुमति दी गई। इस दौरान महिला के परिचित उसे वोट के चक्कर में न पड़ने की सलाह देते रहे, लेकिन महिला ने ठानी थी कि वह वोट जरूर डालेंगी। उत्घ्तराखंड की सभी सीटों पर मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम ने भी धोखा दे दिया। ऐसे में करीब 30 मिनट से लेकर एक घंटे तक देरी से मतदान हुआ। इसके चलते मतदाताओं को लाइन में खड़े होकर परेशानी झेलनी पड़ी। गुरुवार सुबह करीब सात बजे से अधिकांश पोलिंग बूथ पर मतदान शुरू हो गया था। वहीं, कई स्थानों पर ईवीएम में तकनीकी दिक्कत के चलते मदतान में देरी आी। हरिद्वार के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र के सिकरौदा में ईवीएम में खराबी के चलते सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो सका। वहीं, इनायतपुर में भी करीब आधे घंटे देरी से मतदान हुआ। रामनगर में बूथ पर वोट डालते हुए फोटो फेसबुक पर वायरल होने के बाद से चर्चा में है। प्रतिबंध के बावजूद कड़ी सुरक्षा के बीच बूथ के अंदर मोबाइल लेकर जाने और फोटो लेना भी तमाम सवाल खड़े कर रहा है। भले ही नगर में मतदान केंद्रों में मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित है। सुरक्षा कर्मियों ने इस पर रोक भी लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद लोग मोबाइल मतदान केंद्रों में ले गए और नियमो का उल्लंघन किया। नगर के बंबाघेर निवासी तुषार अग्रवाल ने मतदान केंद्र में वोट देते हुए एक फोटो फेसबुक पर अपलोड की। शिकायत मिलने पर निर्वाचन टीम सख्त हो गई। इसके बाद तुषार ने फोटो डिलीट कर दी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपित तुषार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा मतदान केन्घ्द्र के भीतर वोट देते हुए विधायक दीवान सिंह की फोटो भी वायरल हुई है। हालांकि इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

Leave A Comment