Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : सचिवालय में आग लगी, जले जरूरी दस्तावेज

देहरादून । सचिवालय में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन न्याय विभाग के जरूरी दस्तावेज और सामान जलकर राख हो गया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे कोई बड़ा  नुकसान होने से बच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार आग न्याय विभाग के सचिव संजय कुमार सिंह के कमरे में लगी। कमरे में जिस समय आग लगी उस समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। आग लगने का कारण ऐसी में शाट सर्किट होना बताया जा रहा है। जिस समय आग लगी उस समय कमरे में ऐसी चल रहा था लेकिन वहंा कोई कर्मचारी या अधिकारी मौजूद नहीं था। दफ्तर के पास से गुजर रहे लोगों ने जब कमरे से धुंआ उठता देखा तो शोर मचाया जिसके बाद लोगों में अफरा तफरी मच गयी। मौके पर मौजूद लोगों  द्वारा सचिवालय परिसर में लगे अग्निशमन यंत्रों के प्रयोग करने की कोशिश की गयी लेकिन यह यंत्र बेकार ही साबित हुए। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने इस आग पर तत्काल काबू पा लिया जिससे और अधिक नुकसान होने से बच गया। भले ही इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई हो लेकिन सचिवालय जैसे अतिसंवेदनशील और महत्वपूर्ण भवनों में इस तरह की आगजनी की घटना से कई सवाल खड़े हो गये। जिसमें सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है अग्निशमन यंत्रों का काम न करना। जबकि इसके पुख्ता बंदोबस्त यहंा होने जरूरी है। इस अग्निकांड में कमरे में रखा सामान और अन्य जरूरी कागजात जलकर खाक हो गये। अगर दस्तावेजों की अहमियतों के हिसाब से देखा जाये तो यह बड़ा नुकसान कहा जा सकता है। आग न्याय विभाग के कार्यलय में लगी। इससे यह समझा जा सकता है कि इसमें कितने जरूरी दस्तावेज रहे होंगे। अभी इसके बारे मे कोई सटीक जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है कि इस अग्निकांड में कौन कौन से दस्तावेज जले है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave A Comment