Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



उत्तराखंड सरकार महिला स्वयं सहायता समूहो व महिला मंगल दलो द्वारा महिलाओ को बनाएगी सशक्तीकरण

uk

महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ ही महिला मंगल दलों व स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 05 लाख तक के निर्माण से सम्बन्धित कार्य कराये जायेंगे इसके लिए स्वयं सहायता समूहों व महिला मंगल दलां के खाते में 05 हजार रू0 जमा किये जा रहे है यह बात मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा में एक विशाल जन समूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे जनपद में महिला स्वयं सहायता समूहो व महिला मंगल दलो को चिन्हित कर कार्य देना सुनिश्चित करेंगे ताकि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को एक नया आयाम मिल सके। यही नहीं महिला स्वयं सहायता समूहों को इन्द्रा अम्मा भोजनालय को संचालित करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवा से जोड़ने का काम भी कराया जायेगा। गढ़वाल मण्डल में इसकी शुरूआत हो चुकी है साथ ही महिला दुग्ध संघ, महिला दुग्ध मण्डल बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा। जिन नगरपालिका परिषद् व नगर पंचायत द्वारा जमीन उपलब्ध करायी जायेगी वहॉ पर इन्द्रा अम्मा भोजनालय शीघ्र खोल दिये जायेंगे। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने एवं विज्ञान के प्रति छात्रों की अभिरूचि विकसित करने के लिए अल्मोड़ा में आज 06 करोड़ की लागत से बनने वाले विज्ञान पार्क जो नगर के समीप स्यालीधार में बनाया जायेगा उसका शिलान्यास प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री रावत द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ग्रामीण विकास विभाग को निर्देश दिये गये है कि वे इसका निर्माण तुरन्त कराना सुनिश्चित करेंगे। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद् उत्तराखण्ड, उप क्षेत्रीय विज्ञान केन्द्र के नाम से इसे जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी रहा है एक नई ऊॅचाई को और छूने जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दोनो मण्डलों में एक-एक शहर को स्मार्ट शहर के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया है जिसमें कुमाऊॅ मण्डल में अल्मोड़ा शामिल है इस शहर में नई संस्कृति विकसित करने का प्रयास किया जायेगा। विज्ञान केन्द्र राज्य का यह दूसरा केन्द्र होगा इससे पूर्व देहरादून में एक विज्ञान केन्द्र की स्थापना की गयी है। स्वास्थ्य सेवाओ में बेहतर सुधार लाने के लिए मेडिकल कालेज हेतु 99 करोड़ रू0 अवमुक्त कर दिया गया है इसके साथ बेस चिकित्सालय में आवश्यक संशाधन जुटाने के लिए 30 करोड़ रू0 अवमुक्त करा दिया गया है साथ ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना हेतु जो पूर्व में 50 हजार रू0 धनराशि निर्धारित की गयी थी उसे बढ़ाकर 01 लाख 75 हजार रू0 कर दिया गया है।

Leave A Comment