Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखंड : सीएम धामी ने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का किया शिलान्यास

 

देहरादून |मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र झबरेडा मण्डी परिसर में कृषि विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रबी कृषक महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने 13 योजनाओं का लोकार्पण तथा 121 योजनाओं का शिलान्यास किया।  मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार लगातार काम कर रही है। देशभर में किसानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है, प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान सम्मान निधि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में साल 2025 में उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम सबकी सहभागिता जरूरी है। प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी, एयर कनेक्टिविटी संबंधित तमाम कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। बीते 5 महीनों में सरकार ने 500 से ज्यादा फैसले लिए हैं। प्रदेश में युवाओं को 24000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया गतिमान है। प्रदेश में सरकारी नौकरियों के अलावा स्वरोजगार के लिए भी बड़ी संख्या में युवाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति लागू की गई है। इसके साथ ही हर गांव में ओपन जिम की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल में ही प्रदेश के सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों को निशुल्क टैबलेट वितरण की व्यवस्था शुरू हो गई है, जिसके जरिये ढाई लाख से ज्यादा छात्र लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कई घोषणाएँ भी की, जिसके तहत झबरेडा में मिनी स्टेडियम और रोडवेज बस अड्डा स्थापित किया जायेगा। मंगलौर से झबरेडा होते हुए खडखडी दयाला उत्तर प्रदेश बॉर्डर तक सड़क निर्माण के सम्बन्ध में अविलम्ब शासनादेश निर्गत किया जायेगा। कस्बा झबरेडा में शिव मन्दिर के पास महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। ग्राम सालियर में हाईवे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। मंगलौर देवबन्द रोड पर मंडी तिराहे के समीप एक तिकोना आईलैण्ड पर एनएचएआई की एनओसी मिलने के उपरान्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। झबरेडा के समीप ग्राम भक्तोंवाली गेट के सामने पुलिया की ओर मौजूद स्थल ग्राम पंचायत भक्तोंवाली अथवा नगर पंचायत झबरेडा के अन्तर्गत संत शिरोमणी श्री रविदास महाराज जी की मूर्ति स्थापित की जायेगी। ग्राम पनियाला में मिनी स्टेडियम बनाया जायेगा। झबरेडा के अन्तर्गत एक मिनी फायर स्टेशन स्थापित किया जायेगा। नगर पंचायत झबरेडा मंगलौर रोड पर रविदास मन्दिर से शीला खाले तक नाला निर्माण कार्य किया जायेगा। पुहाना झबरेडा गुरुकुल मार्ग का नाम अम्बेडकर मार्ग किया जायेगा। मंगलौर देवबन्द मार्ग का नाम चौधरी चरण सिंह मार्ग किया जायेगा। मंगलौर झबरेडा सहारनपुर मार्ग का नाम राजा विजय सिंह किया जायेगा। आशफनगर इकबालपुर का नाम ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम किया जायेगा।

Leave A Comment