उत्तराखंड 30 मार्च 2021: प्रदेश में कोरोना मरीजो की संख्या पहुँची एक लाख पार, जानिए खबर
अब तक 95212 मरीज हुए है ठीक
कोरोना संक्रमण से 1713 लोगो की मौत भी हुई है
देहरादून | उत्तराखंड में 30 मार्च 2021 को हेल्थ रिपोर्ट के अनुसार कोरोना मरीजो की संख्या हुई 100118 आज कुल 128 नए मामले मिले, वही 95212 मरीज हुए है ठीक जब कि इस कोरोना संक्रमण से 1713 लोगो की मौत भी हुई है, आज प्रदेश में कोरोना से दो की हुई मौत | आज अधिक संख्या में देहरादून में 48, हरिद्वार में 20, नैनीताल में 12, उधमसिंहनगर में 22 कोरोना के नए मामले मिले है |आज 14942 लोगों को लगा कोरोना टीका |





















