Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखण्ड के प्रति देशवासियों का जगा है विश्वास : सीएम त्रिवेंद्र

cm-uk

उत्तराखंड में इस साल 46 दिन में चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य पर्यटकों के आगमन का टूटा रिकार्ड 

देहरादून | हरिद्वार रोड स्थित एक स्थानीय होटल में इंडिया न्यूज द्वारा आयोजित मंच उत्तराखण्ड कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय योगदान के लिये अनेक हस्तियों को उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि उत्तराखण्ड सम्भावनाओं का प्रदेश है। राज्य में ऊर्जा, पर्यटन, जैविक उत्पादन के क्षेत्र मे अनेक सम्भावनायें छिपी है। नैसंर्गिक सौन्दर्य एवं आध्यात्म हमारी विरासत है। सुशिक्षित, सकारात्मक एवं रचनात्मक, मानव संसाधन, देशभक्ति व कर्तव्यपरायणता भी हमारी पहचान है। पर्यावरण के प्रति हमारा जन्मजात लगाव है। उत्तराखण्ड के प्रति देशवासियों का विश्वास जगा है। इस वर्ष मात्र 46 दिन में चारधाम यात्रा के साथ ही अन्य पर्यटकों के आगमन का रिकार्ड टूटा है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर में देहरादून में उत्तराखण्ड समिट किया जायेगा। इस समिट में इनवेस्टर्स को आमंत्रित किया जा रहा है। प्रदेश में पूंजी निवेश के लिये अधिक से अधिक लोग प्रोत्साहित हो इसके लिए देश के बडे शहरो के साथ ही विदेशों मे भी रोड शो किये जा रहे हैं। हरिद्वार एवं नैनीताल में मिनी कान्क्लेव आयोजित किये गये। राज्य सरकार का सर्विस सेक्टर पर विशेष फोकस है। 13 डिस्ट्रिक्ट 13 न्यू डेस्टिनेशन पर कार्य किया जा रहा है। प्रत्येक जिले में इसके लिए एक-एक क्षेत्र का चयन किया गया है। इन क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री  त्रिवेन्द्र ने कहा उत्तराखण्उ देश का ऐसा दूसरा राज्य है, जहाँ पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है। वर्ष 2020 तक 5000 होम स्टे बनाने का हमारा प्रयास है। प्रदेश की सभी 670 न्याय पंचायतों को ग्रोथ सेंटर के रूप में विकसित किया जा रहा है। मेडिसनल एवं ऐरोमैटिक उत्पादों पर अधिक बल दिया जा रहा है। उत्पादों की प्रोसेंसिंग, पैकेजिंग एवं ग्रेडिंग कर स्थानीय स्तर पर अच्छी आय अर्जित की जा सकती है। केदारनाथ में स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थानीय उत्पादों पर आधारित देवभूमि प्रसाद वितरित कर इस सीजन में अभी तक डेढ़ करोड़ रूपये की आय प्राप्त की है। जिसमें 2000 महिलाओं की आर्थिकी मजबूत हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि सकरात्मक पलायन बुरा नही है किन्तु मजबूरी का पलायन चिन्ता का विषय है, इसके लिये हमने पलायन आयोग का गठन किया। राज्य का आर्थिक सर्वेक्षण कराया है जिसकी रिर्पोट आ गयी है। हमारा प्रदेश शिक्षित लोगों का प्रदेश है। यहां के लोग राज्य की स्थिति से विज्ञ होकर तय कर सकते हैं कि वे राज्य के विकास में किस प्रकार अपना योगदान दे सकते है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का बीड़ा उठाया है। हम बीना लोकायुक्त के भी भ्रष्टाचार को खत्म करेंगे। हमने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का अभियान चलाया है। अब तक 50 लोग इस में जेल जा चुके हैं। यही नही एनएच-74 में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार में कई लोग धनराशि भी वापस करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार दुर्गुणों की जननी है। इसे समाप्त करने के लिये उन्होंने जन सहयोग की भी बात कही।  इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिन्हे उत्तराखण्ड गौरव से सम्मानित किया उनमें पर्यावरणविद  अनिल जोशी, समाजसेवी आशीष डबराल, कर्नल कोठियाल, लोक संगीत के क्षेत्र में  नरेन्द्र सिंह नेगी, अभिनेता  हेमन्त पाण्डे, अभिनेत्री  हिमानी शिवपुरी, पर्यावरण के लिये कल्याण सिंह रावत ‘‘मैती‘‘ है |

Leave A Comment