Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



उत्तराखण्ड में एक बार फिर से चीन ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया

uk

नई दिल्ली। उत्तराखण्ड के इलाकेे में एक बार फिर से चीन ने भारतीय सीमा का उल्लंघन किया है। इस बार चीन ने उत्तराखण्ड के चमोली जिले के बाराहोती में एअरक्राफ्ट से इस पूरे इलाके की रेकी की है और हाई रिजोल्यूशन कैमरे से तस्वीरें भी ली हैं। गौरतलब है कि यह इलाका यूं तो भारतीय सीमा में आता है कि लेेकिन पिछले काफी समय से यहां पर चीन ने दादागिरी जमाते हुए कब्जा किया हुआ है। यहां पर चीन की पीपुुल्स लिबरेशन आर्मी को सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाता है। जानकारी के मुताबिक जिस विमान से चीन ने इलाके की रेकी की है वह सिंथेटिक अपर्चर रडार एसएआर से लैस है। एसएआर के जरिए यह किसी भी मौसम या रात में हाई-रिसॉल्यूशन तस्वीरें ले सकता है। यह विमान 40000 फीट से लेकर 60000 फीट तक की ऊँचाई पर उड़ान भरते हुए साफ तस्वीरें ले सकता है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक साल भर पहले भी चीन ने टुपोलोवटू 153एम एअरक्राफ्ट के जरिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखण्ड के इलाकों की तस्वीरें ली थीं। बाराहोती तीनों राज्यों की सीमाओं से सटा इलाका है। जानकारी के मुताबिक चीन के इस पूरे खुफिया मिशन के दौरान एक हैलीकॉप्टर भारतीय हवाई क्षेत्र में करीब पांच मिनट तक मौजूद रहा। यह चीन की पीएलए का झीबा श्रेणी का लड़ाकू हैलीकॉप्टर था। चीन की इस करतूत की जानकारी विदेशी खुफिया एजेंसी के साथ जानकारी साझा करने के बाद सामने आई। सूत्रों का यह भी कहना है कि पिछले महीने इलाके में तैनात भारतीय बलों की टीम को चीनी सेना ने जाने के लिए कहा था। बताया जा रहा है कि चीनी सेना की 20-25 टुकडिय़ां बाराहोती इलाके में गश्त कर चुकी हैं। गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच करीब 80 वर्ग किमी का यह इलाका 1958 के बाद से ही विवादित क्षेत्र घोषित है। यहां पर किसी भी सेना के हथियारों में साथ जाने पर प्रतिबन्ध है। 1962 के भारत चीन युद्ध के दौरान भी चीन ने इस क्षेत्र में अपनी सेना को नहीं भेजा था। हालांकि उसके बाद भारतीय सेना ने हथियारों के साथ इस इलाके में गश्त जरूर की थी। लेकिन वर्ष 2000 के बाद दोनों देशों के बीच हुए एक समझौते के तहत बाराहोती, कौरिल और हिमाचल प्रदेश के शिप्की इलाके में हथियारों के साथ गश्त पर रोक लगा दी गई।

Leave A Comment