Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



उत्तराखण्ड में जूनियर ट्रैफिक फोर्स का शुभारम्भ

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने पुलिस लाईन देहरादून में 30वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जूनियर ट्रैफिक फोर्स उत्तराखण्ड का शुभारम्भ व यातायात निदेशालय द्वारा ट्रैफिक नियमों पर बनाये गये ऑडियो -वीडियो विजुवल का विमोचन किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात के नियमों का पालन जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। यातायात के नियमों का उल्लंघन कमजोर मानसिकता का परिचायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यातायात निदेशालय द्वारा जूनियर ट्रैफिक फोर्स की पहल एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने इस फोर्स में शामिल होने वाले बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इन बच्चों ने पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी ली है। ये सामाजिक जीवन में नवचेतना का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में बाहर से आने वाले पर्यटकों की संख्या अधिक है। यातायात के संसाधनों में भी लगातार वृद्धि हो रही है। वर्तमान में लगभग 24 लाख वाहन पंजीकृत हैं। यातायात को नियंत्रित करने व दुर्घटनाओं से बचाव के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना जरूरी है। यह हम सबका सामाजिक दायित्व भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड पुलिस को आधुनिक बनाने के लिए सुरक्षा, सामाजिक सरोकार व स्वच्छता का मंत्र दिया गया है। उसी तरह यातायात को सुगम बनाने के लिए सेफ, स्मूथ एवं स्माइलिंग वाली व्यवस्था बनाने पर पुलिस जोर दे रही है। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाहन दुर्घटनाओं से बचने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के पालन के साथ ही अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करना होगा। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य यातायात के नियमों का पालन व सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करना है। वाहनों के आवागमन में सुरक्षा महत्वपूर्ण है। यातायात नियमों के पालन हेतु जनजागरूकता के उद्देश्य से 50 स्कूलों के एक हजार बच्चों की एक जूनियर ट्रैफिक फोर्स बनाई गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य अनुशासन बनाये रखना है। उन्होंने पुलिस से अपील की कि सबसे पहले स्वयं ट्रैफिक नियमों का पालन करें। जब अनुशासन की शुरूआत स्वयं से होती है, तो उसके बेहतर परिणाम होते हैं। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के पालन हेतु सभी सम्बन्धित विभागों को सामंजस्य के साथ कार्य करना जरूरी है। पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा कि किसी भी देश की ट्रैफिक व्यवस्था उस देश का आयना होती है। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूली छात्रों की जो जूनियर ट्रेफिक फोर्स बनाई गई है, यदि एक बच्चा एक दिन में 03 लोगों को भी जागरूक करता है तो सड़क दुर्घटनाओं में काफी कमी आयेगी। यातायात निदेशक केवल खुराना ने कहा कि 04 से 10 फरवरी तक मनाये जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह में यातायात के नियमों के पालन व सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उद्देश्य से क्विज, पेंटिंग, स्लोगन प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। पिछले वर्ष यातायात के नियमों के उल्लंघन में 12 लाख चालान हुए तो जो संख्या इस वर्ष बढ़कर 16 लाख पहुंच गई। इसके परिणामस्वरूप सड़क दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत कमी आई है। इस अवसर पर सम्भव मंच द्वारा सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन पर एक लघु नाटिका का प्रस्तुतीकरण भी किया गया।

Leave A Comment