Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



उत्तराखण्ड सदैव शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से आकर्षण का रहा है केंद्र :राष्ट्रपति

cm uk

ऋषिकेश | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ऋषिकेश स्थित एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को उपाधियां वितरित की। उन्होंने दीक्षांत उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों, उनके अध्यापकों व अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि जैसे सीमाओं पर देश की रक्षा के लिए सेना के जवान समर्पित हैं उसी प्रकार बीमारी से लड़ने में युवा चिकित्सकों को समर्पित होकर काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में कुल 162 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गई जिनमें 01 पीएचडी, 44 एमबीबीएस, 117 बीएससी नर्सिंग शामिल है। राष्ट्रपति ने कहा कि उत्तराखण्ड सदैव शिक्षा व स्वास्थ्य की दृष्टि से आकर्षण का केंद्र रहा है। आज भी ऋषिकेश दुनिया में योग व अध्यात्म के केंद्र के तौर पर प्रसिद्ध है। गांधीजी ने कभी इस क्षेत्र की जलवायु से प्रभावित होकर कहा था कि ना जाने क्यों लोग स्वास्थ्य लाभ के लिए यूरोप जाते हैं। अगर हम इस क्षेत्र का सही विकास करें तो पूरी दुनिया से लोग उत्तराखण्ड आएंगे। यहां नेचर टूरिज्म व एडवेंचर टूरिज्म के साथ ही मेडिकल टूरिज्म का केंद्र बनने की भी पर्याप्त क्षमता है। रामायण की कथा में उत्तराखण्ड में संजीवनी बूटी का जिक्र आता है। यहां औषधीय गुणों से सम्पन्न वनस्पतियों की सम्पदा है। योग, आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी आदि पद्धतियों को आधुनिक चिकित्सा विज्ञान के साथ विकसित करते हुए यहां हाॅलिस्टिक हीलिंग की विश्व स्तर की सुविधाओं की सम्भावना है। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत में चिकित्सा व अनुसंधान के क्षेत्र में एम्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। एम्स को केवल चिकित्सा सेवा में ही नहीं बल्कि चिकित्सा अनुसंधान में भी आगे बढ़ना है। एम्स ऋषिकेश में अनेक सुपर स्पेशलिस्ट सेवाएं दी जा रही हैं। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य संबंधी स्थानीय समस्याओं पर अनुसंधान करें। एम्स ऋषिकेश गांव, ब्लाॅक व जिला स्तर पर कार्यरत चिकित्सकों की कैपिसिटी बिल्डिंग में योगदान कर सकता है। सूचना प्रौद्योगिकी की सहायता से टेली मेडिसिन व टेली सर्जरी को बढ़ावा दिया जा सकता है। इस प्रकार आधुनिक तकनीक का उपयोग करके सुदूर क्षेत्रों की जनता तक एम्स की क्षमताओं का लाभ पहुंचाया जा सकता है। राष्ट्रपति ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि उत्तराखण्ड में टेली मेडिसिन, टेली रेडियोलाॅजी, ई-रक्तकोष जैसी सुविधाएं प्रारम्भ की गई हैं। आयुष्मान भारत में उत्तराखण्ड में सौ प्रतिशत कवरेज का प्राविधान है। राष्ट्रपति ने कहा कि एक स्टैंडर्ड प्रोटोकोल बनाया जाए जिसके अनुसार हर डाक्टर ईलाज करे। इससे अनावश्यक जांच से बचा जा सकेगा। मरीज को ट्रीटमेंट के साथ ही चिकित्सों के व्यवहार से भी लाभ मिलता है। मरीज केवल एक मेडिकल पीस नहीं होता है बल्कि बीमारी से ग्रस्त परेशान मनोदशा वाला इंसान होता है जिसे मानसिक सहारे की जरूरत होती है। आपकी भूमिका केवल एक चिकित्सक की नहीं बल्कि एक हीलर की भी होती है। मरीजों का विश्वास जीतने की आवश्यकता है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि मेडिकल की उपाधि प्राप्त करने वाले युवा आज के बाद एक नई जिम्मेदारी की शुरूआत कर रहे है। उन्हें लोगों के दुख दर्द दूर करने व समाज की सेवा का व्रत लेना होगा। चिकित्सक का व्यवसाय मानवता से जुडा है इसलिए समाज को इनसे बडी उम्मीदें रहती है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि एम्स ऋषिकेश का प्रथम दीक्षांत समारोह ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना का बेहतर उदाहरण है। यह मेडिकल शिक्षा का भी बेहतर संस्थान है। आज यहा 4 हजार ओपीडी तथा 900 इनडोर बेड की सुविधा है। उन्होंने कहा कि एम्स ऋषिकेश ने आयुष्मान भारत योजना से अपने को जोड़ा है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पिछले 4 साल में 16 एम्स स्थापित किये गये है। मेडिकल कालेजों मे फेकेल्टी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये केम्पस इन्टरव्यू की व्यवस्था की गई है। एम्स में भी यह व्यवस्था की गई है। फेकल्टी के चयन आदि में पारदर्शिता अपनाई जा रही है। इस अवसर पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, विधानसभ अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, सांसद डाॅ.रमेश पोखरियाल निशंक, मालाराज लक्ष्मी शाह, मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह, एम्स निदेशक प्रो.रवि कांत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave A Comment