Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



उपचुनाव : पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर सरगर्मियां तेज

देहरादून । पिथौरागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी गरमाहट भी बढ़ गई। जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख की जंग में उलझी भाजपा और कांग्रेस को अब छह नंवबर से पहले पहले अपने प्रत्याशी भी तय करने होंगे। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, तीस अक्तूबर को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन के लिए केवल छह नवंबर तक का ही वक्त होगा। राज्य की सियासत के लिहाज से यह चुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। भाजपा निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में आशानुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई है। हालांकि इससे पहले हुए थराली विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी।  दूसरी तरफ, थराली उपचुनाव, लोकसभा चुनाव में बुरी तरह से हारी कांग्रेस के लिए यह उपचुनाव खुद को साबित करने का मौका दे रहा है। नगर निकाय और पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपेक्षाकृत ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। मगर, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वो पटखनी खाती आई है। पिथौरागढ़ सीट के प्रत्याशी के लिए भाजपा की प्राथमिकता में पूर्व वित्त मंत्री प्रकाश पंत का परिवार ही है। पंत के निधन से यह सीट खाली हुई है। पंत की पत्नी चित्रा पंत और उनके भाई भूपेश पंत का नाम भी चर्चा में है। हालांकि पंत की पत्नी चित्रा पंत चुनाव से अनिच्छा जता चुकी हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन का कहना है भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। प्रत्याशी के नाम पर हाईकमान ही अंतिम निर्णय लेगा। संगठन स्तर पर भाजपा की पूरी तैयारी है। उपचुनाव के लिए कांग्रेस से पूर्व विधायक मयूख महर कुछ समय पूर्व चुनाव लड़ने से अनिच्छा जाहिर कर चुके हैं। मगर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और नेता प्रतिपक्ष समेत एक बड़ा वर्ग उनके पक्ष में है। हालांकि मुख्य प्रदेश प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी भी चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। अपनी इच्छा से वो प्रदेश नेतृत्व को अवगत करा चुके हैं। उनकी पत्नी रुक्मणी जोशी ने जिला पंचायत सदस्य चुनाव बड़े अंतर से जीता है। इधर, प्रीतम का कहना है कि जल्द ही प्रत्याशी तय कर दिया जाएगा।

Leave A Comment