Breaking News:

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026



“उपहार” का निराश्रित बेटियों की शादी में सराहनीय प्रयास

pahal

गरीब लोगों की मदद के लिए बढ़ाया जा रहा हाथ

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में गरीब, निराश्रित बेटियों की शादी के लिए उपहार समिति आगे आ रही हैं। जिन बेटियों के सिर से माता-पिता का साया चला गया है, उनकी शादी में समिति की टीम मदद कर रही है। बेटियों की शादी में सहायता करने के साथ ही समिति की टीम अन्य कामों में भी हाथ बंटाती है, जिससे क्षेत्र में चारों ओर समिति की प्रशंसा हो रही है। इन दिनों शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। जिन घरों में शादियां हो रही है, वहां खुशियों का माहौल बना हुआ है, लेकिन कुछ परिवार ऐसे भी हैं जो गरीबी का दंश झेलते हुए अपनी बेटियों की शादी को लेकर चितिंत हैं। ऐसे गरीब लोगों की मदद के लिए उपहार समिति मसीहा बनकर आगे आ रही है। जिन गरीब बेटियों के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है और परिवार के अन्य सदस्यों को उसकी शादी करवाने में दिक्कतें हो रही है, वहां समिति की टीम पहुंचकर बेटी की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा रही है। अब तक समिति की ओर से दो दर्जन से अधिक परिवारों की मदद की जा चुकी है। हाल ही में उपहार समिति ने नाला गांव की रेखा और कोटमा की शिखा की शादी में मदद की। टीम गांवों में पहुंची और सहयोग राशि के चैक दिये। नाला गांव की रेखा के पिता कई साल पहले दुर्घटना का शिकार हो गये थे। ऐसे में घर में कोई कमाने वाला नहीं है, जिससे रेखा की शादी धूमधाम से की जा सके। समिति ने परिवार की समस्या को देखते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। उनकी मदद से रेखा की शादी सही तरीके संपंन हो सकी। इसके अलावा शिखा का इललौता भाई और पिता की मौत पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है। कोटना गांव की शिखा की शादी आगामी 18 अक्टूबर को होनी है। शिखा की माँ ने कठिन परिश्रम करके तीन बेटियों की पढाई-लिखाई पूरी करवाई। इसके बाद शादी की जिम्मेदारी का बोझ उसे परेशान कर रहा था। समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल एवं अन्य सदस्य शिखा के घर पर गये और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों की मांग पर श्रृंगार और अन्य वस्त्रों के लिए समिति की ओर से आर्थिक मदद का चेक दिया गया। गौर करने वाली बात यह भी है कि समिति बिना किसी सरकारी सहायता के लोगों की मदद करने में लगी हुई है। वर्तमान समय में उपहार समिति की ओर से भैंसारी गांव में विधवा कमला देवी का दो कमरों का आवासीय भवन का निर्माण कार्य भी जोरों पर है। समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल ने बताया कि समिति का मकसद गरीब एवं निराश्रित लोगों की मदद करना है। गरीब बेटियों की शादी में मदद करके समिति इंसानियत की मिसाल कायम कर रही है। समिति से जुड़े सभी सदस्यों की मदद से गरीब बेटियों की शादी करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गरीब बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में भी समिति सहयोग कर रही है। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चंडी प्रसाद भट्ट, उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चैहान, मंदिर समिति के सीओ बीडी सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अभय कुमार, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के पूर्व अध्यक्ष अशोक खत्री, सामाजिक कार्यकर्ता मोहन बिष्ट, दिनेश उनियाल, सुनीता वशिष्ट, केशवंती, अशोक खत्री, रोहित डिमरी, अनुज सेमवाल, पंकज भट्ट, अनु भट्ट, कविता, सुनील, पंकज भट्ट, दुर्गेश शुक्ला, अलोक बगवाड़ी, विश्वनाथ सेमवाल, प्रियंका कुंवर, अजय चैहान, विजय सकलानी, सुमन जमलोकी, जयवर्द्धन कांडपाल, डीएस नेगी, कुलदीप रावत, विजय सिंह, सुरेश जोशी, मनोज पाण्डेय, मदन सिंह, केएस नेगी, कुंवर, संदीप नेगी, रविन्द्र नेगी, प्रदीप राणा, मनीष मैठाणी ने समिति के कार्यों की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई है।

Leave A Comment