Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच करेगा प्रवर्तन निदेशालय

uk-uk

रूद्रपुर। एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) करेगा। सरकार ने अब यह करोड़ों रूपए का भूमि घोटाले का मामला ईडी के हवाले कर दिया है इससे माना जा रहा है कि अब इस करोड़ों के घोटाले में लिप्त न तो कोई अधिकारी बचेगा और न ही कोई किसान बचेगा।  एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच लम्बे समय से एसआईटी कर रही थी। एसआईटी की जांच में कई अधिकारी भूमि मुआवजा घोटाले में लिप्त पाये गये जिसके तहत 4 पीसीएस अधिकारी वर्तमान में जेल में हैं। लेकिन इस मामले में बैक डेट कराकर करोड़ों का मुआवजा पाने वाले कई किसान अभी भी एसआईटी की जद में नहीं आये थे जिसको लेकर सरकार के आदेश के बाद आज ईडी की तीन सदस्यीय टीम देहरादून से यहां पहुंच गयी है और उन्होंने एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले की जांच शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि जिन किसानों ने धोखाधड़ी कर करोड़ों का मुआवजा पाया है यदि वह विदेश भी भाग गये हैं तो ईडी उनकी भूमि जब्त करेगी। यही नहीं, धोखाधड़ी में लिप्त किसानों के रिश्तेदारों व अन्य लोगों के खिलाफ भी धनराशि प्रापर्टी अथवा अन्य कार्यों में लगायी है उसे भी जब्त कर सीज किया जायेगा। वहीं एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले में निलम्बित पीसीएस अधिकारी भी जद में आ गये हैं। बैक डेट में करोड़ों रूपए का मुआवजा किसानों के देने के मामले में आज एफएसटी की टीम ने उनके हस्ताक्षरों का मिलान कर पुष्टि कर दी है जिसमें पाया गया है कि निलम्बित एसडीएम तीरथ पाल सिंह ने बतौर एसडीएम रहते हुए बैक डेट में भूमि 143की थी। एफएसटी टीम ने ऐसे तीन मामलों में पुष्टि करते हुए पाया कि उन कागजातों में निलम्बित एसडीएम तीरथ पाल सिंह के हस्ताक्षर हैं। एसएसपी ने बताया कि उनको गिरफ्रतार करने के लिए पूर्व में एक टीम देहरादून भेजी गयी थी लेकिन वह नहीं मिले। एसएसपी ने बताया कि ईडी की टीम किसानों के अलावा अधिकारियों और जेल में बंद बिल्डर प्रिया शर्मा और सुधीर चावला से भी पूछताछ करेगी।

 

Leave A Comment