Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



एनसीसी देश को चहुंमुखी विकास को बल देता है : सीएम

NCC

देहरादून | मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनसीसी निदेशालय, घंघोड़ा कैंट, देहरादून में एनसीसी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि एनसीसी की स्थापना के 69 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। जिन उद्देश्यों के लिए एनसीसी की स्थापना की गई थी, उन उद्श्यों को पूर्ण करने के लिए राष्ट्रीय कैडट कोर तेजी से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हमारा राष्ट्रीय चरित्र ऊँचा होगा तो राष्ट्र स्वयं तीव्र प्रगति की ओर अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संस्कारिक संगठन है, जो देश को चहुंमुखी विकास को बल देने वाला साबित होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में एनसीसी के समानान्तर कोई दूसरा संगठन अभी नहीं है, जो विभिन्न क्षेत्रों में इतना उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सेवा के लिए मन एवं मस्तिष्क की मजबूती के साथ ही शरीर का स्वस्थ होना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानन्द जी ने अल्प आयु में ही हिन्दु धर्म, भारतीय संस्कृति एवं साधुता का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार कर यह साबित करके दिखाया कि भारतीय संस्कृति एवं परंपरा सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि एनसीसी एक ऐसा संगठन है, जो सामाजिक क्षेत्र के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनजागरूकता अभियान चलाकर राष्ट्र एवं प्रदेश के हित में उत्कृष्ठ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश एवं प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पुरूष एवं महिलाओं को समान रूप से मजबूती दिया जाना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने एनसीसी प्रशिक्षण को और अधिक व्यापक स्वरूप दिये जाने पर बल दिया। उन्होंने एनसीसी के अपर महानिदेशक मे.जनरल सी.मणी को उत्तराखण्ड में एनसीसी एकेडमी की स्थापना के लिए प्रोजक्ट रिपोर्ट बनाने के लिए कहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले 40 एनसीसी कैडट को पुरस्कृत किया। जिन कैडटों को पुरस्कृत किया गया उनमें शूटिंग, पर्वतारोहण, विभिन्न सामाजिक गतिविधियों, अनुशासन, नौसेनिक शिविरों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कैडट शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनसीसी की वार्षिक पत्रिका ‘‘संकल्प‘‘ का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एन0सी0सी0 प्रशिक्षिण शिविरों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों हेतु अनुमन्य पेट्रोल दरों, सहयोगी एन0सी0सी0 अधिकारियों को अनुमन्य मानदेय की धनराशि एवं एन0सी0सी0 प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाले सहयोगी एन0सी0सी0 अधिकारियों(ए0एन0ओ0) एवं एन0सी0सी0 कैडेटों की रेल,सड़क यात्रा के दौरान अनुमन्य दैनिक भत्तों की दरों में दो से तीन गुना वृद्धि की गई है। उन्होने कहा कि इस सम्बंध में शासन द्वारा जी.ओ. भी जारी कर दिये गए हैं। इस अवसर पर एनसीसी के अपर महानिदेशक मे.जनरल सी.मणी, उप महानिदेशक ब्रिगेडियर पी.एस.बैन्स, एनसीसी के अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment