Breaking News:

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026



एफ.टी.आई.आई : ‘एडमिशन-2019’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

देहरादून | सूचना महानिदेशक दीपेन्द्र कुमार चौधरी से शनिवार को सूचना महानिदेशालय में एफ.टी.आई.आई. के प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र कैन्थोला ने भेंट की। उन्होंने बताया फिल्म एजुकेशन के लिये ‘एडमिशन-2019’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सूचना निदेशालय देहरादून में किया जा रहा है। कैन्थोला ने कहा कि फिल्म जगत में युवाओं के लिये अनेक अवसर है। जिसके लिये एफ.टी.आई.आई. द्वारा फिल्म एवं टेलीविजन एजुकेशन, सिनेमैटोग्राफी, फिल्म एप्रिसिएशन, स्क्रीन एक्टिंग, फोटोग्राफी आदि अनेक कोर्स किये जा रहे हैं। इन प्रशिक्षणों से युवाओं के रोजगार के अवसर बढ़ेंगे । उन्होंने कहा कि यदि फिल्म के क्षेत्र में उत्तराखण्ड में दक्ष मानव संसाधन होगा तो यहां जिन फिल्मों की सूटिंग होगी, स्थानीय युवाओं को उनमें कार्य करने का मौका मिलेगा। कैन्थोला ने इस तरह के कोर्स समय-समय पर उत्तराखण्ड में कराने के लिये सहयोग मांगा है। महानिदेशक सूचना दीपेन्द्र कुमार चौधरी ने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं में प्रतिभा है। उनकी प्रतिभाओं को उभारने के लिये इस तरह के कोर्स के लिये एफ.टी.आई.आई. को पूरा सहयोग दिया जायेगा। महानिदेशक सूचना ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश में फिल्मों को बढावा देने के लिये अनेक प्रभावी कदम उठाये है। देहरादून में एफ.टी.आई.आई. पुणे द्वारा उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के सहयोग से ‘‘एडमिशन-2019’’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लगभग 35 से 40 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा Joint Entrance Test ( JET) के संबंध में विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की गई। एफ.टी.आई.आई. पुणे के निदेशक भूपेन्द्र कैंथोला द्वारा Joint Entrance Test ( JET) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में फिल्म क्षेत्र में तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन की आवश्यकता है। उन्होंने छात्र- छात्रओं से कहा कि इस क्षेत्र में कैरियर बनाने वाले युवा पूरे मनोयोग से परीक्षा की तैयारी में जुट जाय। परीक्षा हेतु आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2019 रखी गई है। अभी तक 2000 से अधिक युवाओं द्वारा पंजीकरण करा लिया गया है। यह परीक्षा आगामी 24 फरवरी 2019 को आयोजित होगी। कार्यशाला को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त एवं फिल्म मेकर शालीन शाह एवं नैनीताल निवासी सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह व दिनेश जुयाल द्वारा भी सम्बोधित किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं के साथ अपने अनुभव भी साझा किये गये। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आगामी एफ.टी.आई.आई. की प्रवेश परीक्षाओ में शामिल होने वाले युवाओं की शंकाओं का समाधान करना था। Joint Entrance Test ( JET) के संबंध में अधिकारी जानकारी एफ.टी.आई.आई. पुणे के वेबसाइट पर प्राप्त की जा सकती है। परीक्षा के लिए https/applyadmission-net@jet2019 पर ऑनलाइन न आवेदन भी किया जा सकता है। इस अवसर पर अपर निदेशक सूचना डाॅ.अनिल चन्दोला, संयुक्त निदेशक आशिष त्रिपाठी, फिल्म मेकर शालिनी शाह व सिनेमैटोग्राफर राजेश शाह उपस्थित थे।

Leave A Comment