Breaking News:

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026



एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने ग्राहकों के लिए ‘अटल पेंशन योजना’ लॉन्च की

देहरादून। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने अपने बचत बैंक धाताधारकों के लिए अटल पेंशन योजना के लॉन्च की घोषणा की। एयरटेल पेमेंट्स बैंक देश का पहला पेमेंट्स बैंक बन गया है, जो पेंशन फंड रेगुलेटरी एण्ड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) संचालित योजना का लाभ दे रहा है। अटल पेंशन योजना, भारत सरकार का अभियान है और इसका मुख्य उद्देश्य असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों को पेंशन का फायदा और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। यह योजना 18 साल से 40 साल के बीच की उम्र के खाताधारकों के लिए उपलब्ध है और यह ग्राहक के योगदान के आधार पर 1000 रु. से 5000 रु. के बीच न्यूनतम गारंटीड मासिक पेंशन प्रदान करती है। इसका प्रीमियम कम से कम 42 रु. प्रतिमाह से शुरु होता है। इसके अलावा सदस्य की मृत्यु के बाद उसके जीवनसाथी को मासिक पेंशन मिलती है और सदस्य एवं उसके जीवनसाथी की मृत्यु होने पर नॉमिनी को 8.5 लाख रु. तक की राशि मिलती है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के खाताधारक भारत में 50,000 बैंकिंग प्वाईंट्स पर एक तीव्र, सरल, सुरक्षित और पेपरलेस प्रक्रिया द्वारा अटल पेंशन योजना का लाभ ले सकते हैं। भविष्य में एयरटेल पेमेंट्स बैंक का उद्देश्य अपने 100,000 बैंकिंग प्वाईंट्स पर इस योजना की उपलब्धता का विस्तार करना है। इस सामरिक अभियान के बारे में अनुब्रत बिस्वास, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, ‘‘हम वित्तीय रूप से समावेशी भारत का निर्माण करने के लिए समर्पित हैं और हमें अपने बैंकिंग प्लेटफॉर्म द्वारा प्रस्तुत वित्तीय समावेशन के उत्पादों में अटल पेंशन योजना को शामिल करने के लिए पीएफआरडीए के साथ साझेदारी करने की खुशी है। अपने अद्वितीय और विस्तृत वितरण के साथ हम इस योजना के फायदे सरल, आसान और पारदर्शी तरीके से असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों तक पहुंचा सकते हैं ताकि सभी को वित्तीय सुरक्षा का लाभ मिल सके।

Leave A Comment