Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सचिन तेंडुलकर ने पृथ्वी को दी महत्वपूर्ण टिप्स

pritvi

मुंबई | वेस्ट इंडीज के खिलाफ डेब्यू मैच (राजकोट टेस्ट) में शतक जड़ने वाले युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी साव चोट से उबर चुके हैं। जानकारी हो कि देवधर ट्रोफी के दौरान पृथ्वी साव को कोहनी में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें रणजी ट्रोफी के पहले मैच से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दौरे की तैयारी भी शुरू कर दी है। इस तैयारी में उनकी मदद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो साव मुंबई के एमआईजी क्रिकेट क्लब के मैदान पर सचिन तेंडुलकर के साथ प्रैक्टिस करते देखे गए। सूत्रों ने बताया कि सचिन तेंडुलकर, विनोद कांबली, प्रशांत शेट्टी और जगदीश चावन ने लगभग एक घंटा पृथ्वी को प्रैक्टिस कराया। सचिन और जगदीश ने रबर बॉल (बल्लेबाज सामान्यत: ऐसी प्रैक्टिस बारिश वाले मैच में विकेट बचाने के लिए करते हैं।) से साव को अभ्यास कराया। सचिन ने पृथ्वी को बैटिंग के कुछ टिप्स भी दिए। उल्लेखनीय है कि एमआईजी में सचिन तेंडुलकर की ‘तेंडुलकर मिडलेक्स ग्लोबल अकादमी’ भी है। सूत्रों ने बताया कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए सचिन ने पृथ्वी को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। भारतीय टीम को वेस्ट इंडीज सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया जाना है, जहां पृथ्वी साव टीम इंडिया का हिस्सा होंगे। युवा साव के लिए यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पृथ्वी ने सोमवार और दिवाली यानी मंगलवार को भी रबर बॉल के साथ अभ्यास किया। क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि साव की असली परीक्षा ऑस्ट्रेलिया में ही होगी।

Leave A Comment