Breaking News:

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026

बजट विश्लेषण 2026, जितेंद्र कुमार डंडोना पूर्व निवेश सलाहकार भारतीय स्टेट बैंक द्वारा, जानिए खबर -

Monday, February 2, 2026

देहरादून : पलटन बाजार में युवती की चापड़ से गला रेतकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार -

Monday, February 2, 2026

जौनपुर : पिंकी माली के शोक में केराकत तहसील का भैंसा गांव, जानिए खबर -

Thursday, January 29, 2026

देहरादून सिटीजन फोरम ने की नई पहल, जानिए खबर -

Wednesday, January 21, 2026



कछुआ गति से विकास कार्य पर मुख्यसचिव हुए नाराज

CS
मुख्य सचिव राकेश शर्मा द्वारा नैनीताल क्लब सभागार में जनपद नैनीताल में चलने वाले विकास कार्यो की समीक्षा की। उन्होने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की कि करोडों रूपये की धनराशि अवमुक्त होने के बाद भी जिला योजना के अन्तर्गत विकास कार्य कछुआ गति से हो रहे है। उन्होने कहा कि पिछले वर्ष जिला योजना मे प्रदेश सरकार को 300 करोड की धनराशि अवमुक्त की गयी थी, इसे बढाकर इस वर्ष 720 करोड कर दिया गया है। उन्होने कहा अधिकारियों को धनराशि सीधे मिल सके और विकास कार्यो में विलम्ब ना हो, इसलिए सभी धनराशि जिलाधिकारी के निवर्तन पर रख दी है। उन्होने कहा धनराशि उपलब्ध है और मौसम ठीक हो गया है ऐसे में विकास कार्यो कोे तेजी से आगे बढाया जाए।उन्होने जिलाधिकारी दीपक रावत एवं मुख्य विकास अधिकारी ललित मोहन रयाल को निर्देश दिये कि जिला योजना का सख्ती के साथ अनुश्रवण करेेें, तथा क्षेत्र में जाकर विकास कार्यो की गुणवत्ता एवं गति को परखें।शर्मा ने इस बात पर कडी आपत्ति व्यक्त की कि जिला योजना में आवंटित धनराशि में विभिन्न विभागों के निदेशालयों द्वारा हस्तक्षेप किया जा रहा है। यहा तक की प्रदेश स्तर पर टैंडर आदि व्यवस्था कर जिले के लिए सामान खरीदा जा रहा है। उन्होने दूरभाष पर कृषि, उद्यान एवं पशुपालन निदेशकों को जिले के विकास कार्यो में हस्तक्षेप ना करने की नसीहत दी। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि इन विभागों मे टैन्डर कर खरीद फरोख्त  की प्रकिया जिला स्तर पर ही सुनिश्चिित करायें।शर्मा ने बैठक में पाया कि कृषि विभाग को 57 लाख जिला योजना मेें धनराशि देने के बाद छः माह में मात्र एक लाख की धनराशि व्यय की गयी है। उन्होने वन महकमे के अधिकारियो से कहा जिला योजना मंे धनराशि उनको दी गयी है, उसका सदुपयोग वन विभाग के विकास कार्यो में करें ना कि अपने विभाग की परिसम्पत्तियों एवं अतिथि गृहो के सुधार पर। उन्होने अधिकारियों से कडे शब्दों मे कहा कि जिलायोजना में निर्माण से लेकर क्रियान्वयन तक के कार्य जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लेकर कार्य करें, तथा कार्य प्रगति की सूचना समय-समय पर जनप्रतिनिधियों को भी उपलब्ध कराना सुनिश्चिित करें।मुख्य सचिव ने कहा कि जिन विभागों मे सहायक अभियन्ता या अपर अभियन्ता नही है, वहां के निर्माण कार्य बाधित ना हों, इसके लिए जिलाधिकारी अन्य विभागो से सहायक अभियन्ता एव  तकनीकी सहायक को लगायें, ताकि तकनीकी स्टाफ के अभाव मे निर्माण कार्य बाधित ना हो। उन्होने कहा कि सडक निर्माण केे लिए मौसम अनुकूल हो गया है। इसलिए लोक निर्माण विभाग सडको को बनाने का कार्य युद्धस्तर पर प्रारम्भ कर दें। बैठक में यह तथ्य सामने आया कि वर्तमान में लोनिवि को 300 कार्य पूरे करने है जिसमे से अभी तक 110 कार्य ही पूर्ण हुये है। उन्होने मुख्य अभियन्ता सिचाई डीसी सिह को निर्देश दिये कि वे अपने परिवेक्षण में सभी नहरों की मरम्मत एवं सफाई कार्य सुनिश्चिित करें ताकि काश्तकारो को टेल तक पानी की उपलब्धता सिचाई कार्यो के लिए बनी रहे।

Leave A Comment